लाइव न्यूज़ :

रैपर एमएफ डूम का 49 साल की उम्र में निधन

By भाषा | Updated: January 1, 2021 13:24 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, एक जनवरी ब्रिटिश रैपर एमएफ डूम का 49 साल की उम्र में निधन हो गया। संगीतकार के परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी।

एमएफ डूम के नाम से मशहूर रैपर का वास्तविक नाम डेनियल डुमाइल है। उनका निधन 31 अक्टूबर को हुआ। उनकी पत्नी जैसमिन ने उनके निधन की सूचना दी।

हालांकि रैपर की मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

एमएफ डूम के प्रशंसकों की तादाद काफी अधिक है। अपने दो दशक लंबे करियर में रैपर ने 1999 से 2009 के बीच छह सोलो एलबम और 2004 से 2018 के बीच युगल एलबम निकाले।

हिप हॉप कलाकार स्कूलब्वॉय क्यू और क्यू टिप ने डूम के निधन पर शोक जताया है।

स्कूलब्वॉय क्यू ने ट्वीट किया, ‘‘दुखद है कि डूम अब हमारे बीच नहीं है।’’

क्यू टिप ने लिखा, ‘‘हमारे एक और चहेते संगीतकार एमएफ डूम को श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला