लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिर गरजे, कहा- यूक्रेन को लेकर उनके देश के लक्ष्यों में कोई बदलाव नहीं आया है

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 14, 2023 16:38 IST

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को लेकर रूस के लक्ष्यों में नाजीवाद का खात्मा, असैन्यकरण और देश की तटस्थ स्थिति स्थापित करना शामिल है और इनमें कोई बदलाव नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहायूक्रेन को लेकर उनके देश के लक्ष्यों में कोई बदलाव नहीं आया हैजोर देकर कहा कि लक्ष्यों के हासिल होने तक शांति कायम नहीं होगी

Russia-Ukraine war: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन को लेकर उनके देश के लक्ष्यों में कोई बदलाव नहीं आया है। पुतिन ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि लक्ष्यों के हासिल होने तक शांति कायम नहीं होगी। उन्होंने वर्ष के अंत में होने वाले संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में यह बात कही। 

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन को लेकर रूस के लक्ष्यों में नाजीवाद का खात्मा, असैन्यकरण और देश की तटस्थ स्थिति स्थापित करना शामिल है और इनमें कोई बदलाव नहीं आया है। पुतिन ने फरवरी 2022 में जब सैनिकों को यूक्रेन भेजा था तब भी उन्होंने इन लक्ष्यों को रेखांकित किया था। रूस का आरोप है कि यूक्रेन सरकार पर कट्टर राष्ट्रवादी और नव-नाजीवादी समूहों का प्रभाव है, जिसे खत्म करने को वह नाजीवाद का खात्मा बताता है। 

हालांकि, यूक्रेन और पश्चिमी देश रूस के इस दावे को खारिज करते रहे हैं। पुतिन का कहना है कि यूक्रेन को तटस्थ रहना चाहिए और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल नहीं होना चाहिए। पुतिन ने कहा कि जब हम ये लक्ष्य हासिल कर लेंगे तब शांति कायम हो जाएगी। 

उन्होंने बताया कि फिलहाल लगभग 2,44,000 रूसी सैनिक यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस को एक बार फिर पूर्व सैनिकों को लामबंद करने की जरूरत नहीं है और सेना में हर दिन 1,500 पुरुष भर्ती किए गए हैं। पुतिन ने कहा कि बुधवार शाम तक कुल 4,86,000 सैनिक रूसी सेना के साथ अनुबंध कर चुके हैं।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का ये बयान अमेरिकी खुफिया एंजेंसी की चर्चित गोपनीय रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कहा गया है कि  लंबे समय से यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे रूस को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी है।  अमेरिकी खुफिया विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार  फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में लगभग 315,000 रूसी सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि  रूसी सेना ने संघर्ष शुरू होने से पहले अपने पास मौजूद 3,500 टैंकों में से लगभग 2,200 टैंक खो दिए हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादव्लादिमीर पुतिनरूसयूक्रेनNATO
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल