लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने नेपाल में शेख हसीना से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की समीक्षा 

By भाषा | Updated: August 30, 2018 21:03 IST

चौथे ‘‘बिमस्टेक’’ सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की नेपाल की राजधानी काठमांडो में बैठक हुई। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘काठमांडो में बिमस्टेक सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वार्ता की।

Open in App

काठमांडो, 30 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना से मुलाकात की और आर्थिक एवं सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सारे पहलुओं की समीक्षा की। चौथे ‘‘बिमस्टेक’’ सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की नेपाल की राजधानी काठमांडो में बैठक हुई। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘काठमांडो में बिमस्टेक सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वार्ता की। हमने भारत - बांग्लादेश संबंधों के सारे पहलुओं और आर्थिक एवं सांस्कृति संबंध बढ़ाने के तरीकों की समीक्षा की।’’ इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘इतिहास, संस्कृति, भाषा और साझा मूल्यों का एक भाईचारे वाला संबंध स्थापित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बीच गर्भजोशी भरी एक द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों का जायजा लिया।’’ गौरतलब है कि बिमस्टेक बांग्लादेश, भारत, म्यामां, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल की सदस्यता वाला एक क्षेत्रीय संगठन है। इन देशों में विश्व की 22 फीसदी आबादी रहती है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?