लाइव न्यूज़ :

रमजान में कोविड-19 से निपटने के लिए प्रमुख एजेंसियां उठाए सख्त कदम: PM इमरान खान

By भाषा | Updated: April 17, 2020 14:30 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रमुख एजेंसिसों चिंता जताते हुए कहा है कि रमजान के इस पाक महीने में कोरोना वायरस से निपटने के लिए कदम उठाए जाए। देश में कोविड-19 के सात हजार से अधिक मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की प्रमुख एजेंसिसों से रमजान के पाक महीने में कोरोना वायरस से निपटने के लिए कदम उठाने को कहा है। एनसीओसी का गठन कोरोना वायरस संबंधी सभी मामलों पर सर्वसम्मति से निर्णय लेने के लिए किया गया है।

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश की प्रमुख एजेंसिसों से रमजान के पाक महीने में कोरोना वायरस से निपटने के लिए कदम उठाने को कहा है। देश में कोविड-19 के सात हजार से अधिक मामले हैं।

खान ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केन्द्र (एनसीओसी) को संबांधित करते हुए यह बता कही। एनसीओसी का गठन कोरोना वायरस संबंधी सभी मामलों पर सर्वसम्मति से निर्णय लेने के लिए किया गया है।

इसने इस महीने की शुरुआत में ही काम करना शुरू किया है। एनसीओसी अधिकारियों से 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रमजान के पाक महीने में कोविड-19 से निपटने के लिए कदम उठाने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार, ‘‘ उन्होंने कोविड-19 से संक्रमित और उससे जान गंवाने वाले लोगों का सटीक आंकड़ा इकट्ठा करने को कहा है।’’ देश में पिछले दो दिनों में बढ़े मामलों के मद्देनजर अब रोजाना अधिक जांच भी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि रोजाना होने वाली जांच को धीरे-धीरे बढ़ाकर इस महीने के अंत तक 25,000 किया जाएगा।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 497 नए मामले आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 7,125 हो गई है। वहीं इस दौरान कम से कम 11 लोगों की इससे जान जाने से मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। वहीं 1,765 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इस बीच, सरकार ने लोगों ने जुमे की नमाज घर में ही पढ़ने की अपील भी की है। 

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला