लाइव न्यूज़ :

आगे भी परिवार से मिल सकते हैं कुलभूषण जाधव, पाकिस्तान ने दिए संकेत

By IANS | Updated: December 25, 2017 19:58 IST

कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में कथित जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई है लेकिन यह मामला अंतर्राष्ट्रीय अदालत में लंबित है।

Open in App

पाकिस्तान ने सोमवार को कथित भारतीय जासूस जाधव को 'भारतीय आतंकवाद का चेहरा' बताया और कहा कि उन्हें राजनयिक पहुंच दिए जाने के बारे में सही समय पर विचार किया जाएगा। पाकिस्तान ने साथ ही यह भी कहा कि जाधव और उनके परिजनों की यह मुलाकात अंतिम नहीं है। पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने जाधव की पत्नी चेतनकुल और मां अवंति से जाधव की मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, "यह अंतिम मुलाकात नहीं है, मुझे यह स्पष्ट रूप से कहना है। "

कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी ने यहां पाकिस्तानी विदेश कार्यालय में उनसे मुलाकात की। हालांकि, जाधव और उनकी मां-पत्नी के बीच ग्लास पैनल लगे हुए थे और उन्होंने इंटरकॉम के जरिए बातचीत की। कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में कथित जासूसी के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई है लेकिन यह मामला अंतर्राष्ट्रीय अदालत में लंबित है।

फैसल ने कहा कि जाधव को उसके परिजनों से मिलाने के लिए 25 दिसंबर का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की जयंती है। उन्होंने कहा कि दोनों महिलाओं ने जाधव के साथ "खुले तौर पर और उपयोगी बातचीत" की। यह मानवीय आधार पर सकारात्मक पहल थी। हमने जाधव के परिवार के कहने पर मुलाकात के समय में 10 मिनट की बढ़ोतरी की। इसका कानून से कुछ संबंध नहीं है।

प्रवक्ता ने स्पष्ट रूप से भारतीय उप उच्चायुक्त जे. पी. सिंह की मुलाकात के दौरान मौजूदगी के बावजूद इंकार किया कि यह राजनयिक पहुंच थी। सिंह दूर से इस मुलकात के गवाह बने। उन्होंने कहा, "भारतीय राजनयिक मुलाकात देख सकते थे लेकिन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी गई थी। जब भारतीय राजनयिक जाधव से बातचीत करते, तो यह राजनयिक पहुंच होती।"

उन्होंने साथ ही कहा कि राजनयिक पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए भारत ने आग्रह किया है और 'सही समय आने पर इसपर विचार किया जाएगा'। फैसल ने कहा कि इस मुलाकात का यह मतलब नहीं है कि जाधव को लेकर पाकिस्तान के पक्ष में कोई बदलाव आया है। उन्होंने जाधव को 'एक जासूस और आतंकवादी बताया जिसे मौत की सजा मिली हुई है।'

उन्होंने कहा, "जाधव पाकिस्तान में भारतीय आतंकवाद का चेहरा है। उन्होंने असलम चौधरी की हत्या के जुर्म को कबूला है। उन्होंने पाकिस्तानी लोगों की हत्या पर अफसोस जताया है। वह नौसेना का एक अधिकारी था और रॉ एजेंट होने की बात स्वीकारी है।"

भारत हमेशा से पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करता रहा है और कहा है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया जहां वह निजी व्यापारिक दौरे पर था और वहां से उसे पाकिस्तान लाया गया। इससे पहले, जाधव की मां और पत्नी सोमवार दोपहर दुबई के रास्ते इस्लामाबाद पहुंची थी। 

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानपाकिस्तान उच्चायोगपाकिस्तानी जेल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?