लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सरकार ने मरियम नवाज को नहीं दी विदेश यात्रा की इजाजत

By भाषा | Updated: December 23, 2019 14:47 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी 46 वर्षीय मरियम का नाम कथित भ्रष्टाचार के एक मामले के बाद अगस्त 2018 में ‘नो फ्लाई लिस्ट’ (ऐसे व्यक्तियों की सूची जिनका व्यावसायिक विमानों में उड़ान निषिद्ध किया गया हो) में डाल दिया गया था।

Open in App

पाकिस्तान सरकार ने पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। मीडिया में सोमवार को आई एक खबर के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि आर्थिक अपराध और संस्थागत फर्जीवाड़े में शामिल किसी भी व्यक्ति को देश छोड़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी 46 वर्षीय मरियम का नाम कथित भ्रष्टाचार के एक मामले के बाद अगस्त 2018 में ‘नो फ्लाई लिस्ट’ (ऐसे व्यक्तियों की सूची जिनका व्यावसायिक विमानों में उड़ान निषिद्ध किया गया हो) में डाल दिया गया था।

‘डॉन न्यूज’ समाचारपत्र ने कानूनी मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार एवं वरिष्ठ वकील बाबर अवान के हवाले से कहा, “एक्जिट कंट्रोल लिस्ट में लोगों के नाम शामिल करने संबंधी नियम के चलते सरकार नो फ्लाई लिस्ट से उनका नाम हटाने के उनके आवेदन पर विचार नहीं कर सकती।”

कानून मंत्री फारोग नसीम की अध्यक्षता में एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) के मामलों को देखने वाली संघीय कैबिनेट की उपसमिति ने मरियम का आवेदन खारिज कर दिया। अवान ने बताया कि वह अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए लंदन जाने को लेकर यह सुविधा मांग रही थीं।

ईसीएल नियमों का हवाला देते हुए, अवान ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास पाकिस्तान के बाहर जाने के लिए वैध यात्रा दस्तावेज हैं तो भी सरकार भ्रष्टाचार और सरकारी निधि को नुकसान पहुंचाने में शामिल व्यक्ति को देश से बाहर जाने से रोक सकती है। 4

टॅग्स :मरियम नवाज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOlympics 2024, Javelin: पाकिस्तानी खिलाड़ी पर तोहफे की बौछार, मिले इतने करोड़ और साथ में लक्जरी कार

विश्वPakistan: मरियम नवाज ने स्कूली बच्चों को खिलाया मैकडॉनल्ड्स का बर्गर, फ्राइज़, पाकिस्तान में मचा सियासी बवाल

विश्वPakistan: पंजाब की मुख्यमंत्री बनने के बाद मरियम नवाज जमकर कर रही हैं ट्रोलिंग का सामना

विश्वPakistan Elections 2024: किसे मिलेगा कांटों भरा ताज, पाकिस्तान में कौन-कौन हैं प्रधानमंत्री पद का दावेदार, जानिए यहां

विश्वनवाज शरीफ के पाकिस्तान लौटने पर मरियम नवाज ने कहा, ''21 अक्टूबर को उनकी मुल्क वापसी बेहद दमदार होगी"

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल