लाइव न्यूज़ :

महामारी के कारण इस बार भी नोबेल पुरस्कार समारोह में होगी कटौती

By भाषा | Updated: September 23, 2021 19:27 IST

Open in App

स्टॉकहोम, 23 सितंबर (एपी) नोबेल पुरस्कार समारोह लगातार दूसरी बार कोरोना वायरस महामारी के कारण सीमित और छोटा होगा। नोबेल फाउंडेशन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

साहित्य, रसायन विज्ञान, भौतिकी, चिकित्सा और अर्थशास्त्र के साथ ही नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा चार अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच की जाएगी।

नोबेल फाउंडेशन ने कहा, "अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस साल दिसंबर में होने वाला नोबेल समारोह - जब स्टॉकहोम और ओस्लो में पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा - डिजिटल और भौतिक कार्यक्रमों का मिश्रण होगा।"

फाउंडेशन ने कहा कि पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले लोगों को उनके घरेलू देशों में उनके नोबेल पुरस्कार पदक और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। 10 दिसंबर को स्टॉकहोम सिटी हॉल में पुरस्कार समारोह के साथ प्रस्तुति कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उसी दिन इस पुरस्कार के संस्थापक अल्बर्ट नोबेल की पुण्यतिथि है। शांति पुरस्कार ओस्लो, नॉर्वे में दिया जाता है।

महामारी के कारण पिछले साल यानी 2020 में 12 पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को कम कर दिया गया था। विजेताओं के सम्मान में किसी औपचारिक भोज का आयोजन नहीं किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप