लाइव न्यूज़ :

Nigeria shooting: नाइजीरिया में मस्जिद में फायरिंग, 13 लोगों की दर्दनाक मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 20, 2025 10:16 IST

Nigeria shooting: उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में सुबह की नमाज़ के दौरान बंदूकधारियों ने एक मस्जिद पर हमला किया, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए।

Open in App

Nigeria shooting: उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया में मंगलवार सुबह एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिससे सुबह की नमाज के दौरान कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कात्सिना राज्य के उंगुवान मंतौ शहर में हुए इस हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है, लेकिन नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में ऐसे हमले अक्सर होते रहते हैं।

यहां स्थानीय चरवाहे तथा किसान अक्सर भूमि और पानी तक सीमित पहुंच को लेकर आपस में भिड़ जाते हैं। पिछले महीने, उत्तर-मध्य नाइजीरिया में हुए एक हमले में 150 लोग मारे गए थे।

प्रांत के कमिश्नर नासिर मुअज़ू ने कहा कि आगे किसी तरह के हमलों को रोकने के लिए उंगुवान मंतौ क्षेत्र में सेना और पुलिस को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि बंदूकधारी अक्सर बरसात के मौसम में खेतों में फसलों के बीच छिपकर हमले करते हैं। 

टॅग्स :नाइजीरियानिशानेबाजीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल