लाइव न्यूज़ :

म्यांमार: अपदस्थ नेता आंग सान सू की को दो और मामलों में चार साल की सजा सुनाई गई, अवैध रूप से वॉकी-टॉकी रखने का आरोप शामिल

By विशाल कुमार | Updated: January 10, 2022 12:23 IST

इससे पहले 6 दिसंबर को सू की को कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने और लोगों को उकसाने के दो अन्य आरोपों में चार साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बाद में यह सजा घटाकर दो साल कर दी गई थी और उन्हें नेपीडाव शहर में नजरबंदी में रहने की मंजूरी दे दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देनोबेल पुरस्कार विजेता 76 वर्षीय सू की पर लगभग एक दर्जन मामलों में मुकदमा चल रहा हैइनमें अधिकतम 100 साल से अधिक की जेल की सजा का प्रावधान है।इससे पहले 6 दिसंबर को सू की को दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

यंगून:म्यांमार की एक अदालत ने देश की निर्वासित नेता आंग सान सू की को चार और साल जेल की सजा सुनाई। उन्हें ये सजाएं अवैध तौर पर वॉकी-टॉकी आयात करने और उन्हें रखने के साथ कोविड-19 नियमों के उल्लंघन में सुनाई गई हैं।

इससे पहले 6 दिसंबर को सू की को कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने और लोगों को उकसाने के दो अन्य आरोपों में चार साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बाद में यह सजा घटाकर दो साल कर दी गई थी और उन्हें नेपीडाव शहर में नजरबंदी में रहने की मंजूरी दे दी थी। अंतराष्ट्रीय समुदाय ने इस पूरी सुनवाई को फर्जी करार देते हुए कड़ी आलोचना की थी और सू की को तत्काल रिहा करने की मांग की थी।

बता दें कि, नोबेल पुरस्कार विजेता 76 वर्षीय सू की पर लगभग एक दर्जन मामलों में मुकदमा चल रहा है, जिनमें अधिकतम 100 साल से अधिक की जेल की सजा का प्रावधान है। उन्होंने अपने ऊपर लगाए सभी आरोपों से इनकार किया है।

पिछले साल 1 फरवरी को सू की की लोकतांत्रिक रूप से चुनी सरकार का तख्तापलट करते हुए सेना ने कब्जा कर लिया था. उसके बाद सू की की सरकार और पार्टी के नेताओं के खिलाफ मुकदमे चलाए जा रहे हैं।

सू की को तख्तापलट के दिन ही हिरासत में लिया गया था और उसके कुछ दिनों बाद एक पुलिस दस्तावेज में कहा गया था कि उनके घर की तलाशी के दौरान छह अवैध रूप से आयातित वॉकी-टॉकी पाए गए थे।

टॅग्स :आंग सान सू कीम्यांमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वम्यामां आम चुनाव: कुल 664 सीट, 1.1 करोड़ वोटर और 60 लाख से अधिक लोगों ने वोट डाला, सैन्य समर्थित पार्टी यूएसडीपी को अभी तक 126 सीट पर बढ़त, मतगणना जारी

भारतथाईलैंड से भारत लाए गए 125 भारतीय, म्यांमा के ठगी केंद्रों में थे बंद

विश्वEarthquake in China: चीन में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता; दहशत में लोग

विश्वMyanmar: तबाही से उभर रहे म्यांमार में फिर भूकंप की हिली धरती, दहशत में लोग

कारोबारक्या है पारगमन सुविधा?, भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका और किया समाप्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं