लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में जेल पर हमले में 14 लोगों की मौत, 24 कैदी भागने में रहे कामयाब

By विनीत कुमार | Published: January 02, 2023 7:32 AM

मेक्सिको के एक शहर जुआरेज में जेल पर हुए हमले में कम से कम 14 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी हैं। 24 कैदी भागने में भी कामयाब हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमेक्सिको के सिउडाड जुआरेज शहर में जेल पर हमला, 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी मारे गए।इस घटना के बीच 24 कैदी भी भागने में रहे सफल, अभी साफ नहीं है कि इस हमले को किसने अंजाम दिया।इससे पहले अगस्त में भी इसी जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच संघर्ष में दो कैदी मारे गए थे, बाद में फैली हिंसा में 9 और लोगों की मौत हो गई थी।

मेक्सिको की उत्तरी सीमा पर स्थित शहर जुआरेज में एक जेल पर हुए हमले में रविवार को कम से कम 14 लोग मारे गए। इस घटना के बीच 24 कैदी जेल से भागने में भी कामयाब रहे। न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। इस घटना के अलावा शहर में एक अन्य जगह में हथियारों के साथ हुए हमले में दो और लोगों के मारे जाने की भी खबर है।

चिहुआहुआ प्रांत के प्रोसेक्यूटर ने एक बयान में कहा कि जेल हमले में मरने वालों में 10 सुरक्षाकर्मी और चार कैदी थे। इसके अलावा 13 अन्य घायल हुए और कम से कम 24 भाग निकले। यह अभी साफ नहीं हो सकता है कि इस हमले को किसने अंजाम दिया था।

अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पाया गया कि हमलावर स्थानीय समय के अनुसार सुबह करीब सात बजे बख्तरबंद वाहनों में जेल पहुंचे और गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

इस हमले के कुछ ही मिनट पहले अधिकारियों ने नगरपालिका पुलिस पर एक नजदीकी हमले की सूचना दी थी। इस घटना में पीछा कर चार लोगों को पकड़ लिया गया और एक ट्रक को भी जब्त कर लिया गया।

शहर के एक अलग हिस्से में बाद में दिन में दो और ड्राइवरों की मौत हो गई। अधिकारी अभी यह स्पष्ट नहीं कर सके हैं कि तीनों घटनाएं क्या एक-दूसरे से संबंधित थी?

इससे पहले अगस्त में जुआरेज में ही एक जेल में  प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच संघर्ष में दो कैदी मारे गए थे और इसके बाद सड़कों पर हिंसा फैल गई। कथित गिरोह के सदस्यों ने एक रेडियो स्टेशन के चार कर्मचारियों सहित नौ और लोगों की हत्या कर दी थी।

इस घटना के बाद कई मैक्सिकन सैनिकों को जुआरेज भेजा गया था ताकि हालात काबू में रह सकें। बता दें कि सिउडाड जुआरेज में वर्षों से सिनालोआ गिरोह द्वारा समर्थित आर्टिस्टस एसेसिनो जैसे गिरोहों और ला लिनिया और एज्टेकस गिरोहों एवं जुआरेज गिरोह के बीच संघर्ष देखने को मिलता रहा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :Mexico
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेMexico के रोजेलियो को इतनी कम कीमत में मिल गई कार्टियर बाली, जिसने देखा वो हैरान रह गया

कारोबारGoogle: भारत और मेक्सिको में नौकरियां ट्रांसफर करने के लिए गूगल ने 200 'कोर' टीम कर्मचारियों को किया बर्खास्त

कारोबारZomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने मैक्सिकन मॉडल से रचाई शादी, देखें विदेशी दुल्हनिया की तस्वीरें

विश्वडॉ. विजय दर्डा का ब्लॉग: एलियंस ने आपका दरवाजा खटखटाया तो ?

ज़रा हटकेमेक्सिको: एडवेंचर करते समय 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा 6 साल का बच्चा और फिर....देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वकहां हैं 11वें पंचेन लामा! अमेरिका ने चीन से किया सवाल, 6 साल की उम्र हुआ था अपहरण, 27 साल से लापता हैं

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया