लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में डेनियल पर्ल के हत्यारों को रिहा नहीं करने पर वकीलों ने याचिका दाखिल की

By भाषा | Updated: January 1, 2021 18:35 IST

Open in App

कराची, एक जनवरी अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल को अगवा कर उनकी हत्या करने के मामले में अलकायदा के नेता अहमद उमर सईद शेख और उसके तीन सहयोगियों को जेल से रिहा करने से इनकार के प्रशासन के फैसले के बाद वकीलों ने अदालत में एक याचिका दाखिल की है।

पर्ल की हत्या के मामले में चारों की दोषसिद्धि को अदालत ने पिछले महीने खारिज कर दिया था।

सिंध उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों की पीठ ने 24 दिसंबर को सुरक्षा एजेंसियों को शेख और अन्य आरोपियों को आगे किसी भी प्रकार से हिरासत में नहीं रखने का निर्देश दिया था और उनकी हिरासत के संबंध में सिंध सरकार की सभी अधिसूचना को अमान्य घोषित कर दिया था। हालांकि प्रांतीय और जेल प्रशासन ने आरोपियों को अब तक रिहा नहीं किया है।

मामले में चारों आरोपियों के वकीलों ने बृहस्पतिवार को सिंध उच्च न्यायालय में याचिका दायर की और प्रांतीय सरकार तथा जेल अधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया। इस पर अदालत ने दोनों प्राधिकारों को सात जनवरी को सुनवाई के दौरान मौजूद रहने का नोटिस जारी किया है।

अप्रैल में सिंध उच्च न्यायालय में दो न्यायाधीशों की पीठ ने शेख की मौत की सजा को सात साल कारावास में बदल दिया था। अदालत ने मामले में उम्रकैद काट रहे शेख के तीन सहयोगियों को भी बरी कर दिया।

हालांकि, सिंघ सरकार ने उन्हें रिहा करने से इनकार कर दिया और लोक व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें हिरासत में रखा है।

उन्हें हिरासत में रखने को सिंध उच्च न्यायालय में चुनौती दी गयी है क्योंकि पिछले सप्ताह अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया था।

अमेरिका ने भी पर्ल के लिए न्याय की मांग को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया है। अमेरिका के अटॉर्नी जनरल जेफ्री ए रोसेन ने मंगलवार को कहा था, ‘‘हम उन्हें डेनियल पल को अगवा करने और हत्या के मामले में न्याय के कटघरे से बाहर जाने की इजाजत नहीं देंगे।’’

‘वालस्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार पर्ल को 2002 में अगवा कर लिया गया और उनका सिर कलम कर दिया गया। वह पाकिस्तान में जासूसी एजेंसी आईएसआई और अलकायदा के बीच जुड़ाव पर तफ्तीश कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

विश्व अधिक खबरें

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत