लाइव न्यूज़ :

हंगरी के लेखक लासलो क्रासनाहोरकई को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 17:11 IST

स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति द्वारा अब तक कुल 121 विजेताओं को साहित्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार 117 बार प्रदान किया जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्नेस्ट हेमिंग्वे, अल्बर्ट कामू और टोनी मॉरिसन जैसे साहित्य दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। साहित्य का पुरस्कार इस सप्ताह घोषित होने वाला चौथा पुरस्कार है।नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।

स्टॉकहोमः हंगरी के लेखक लासलो क्रासनाहोरकई को इस साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह घोषणा बृहस्पतिवार को की गई। नोबेल समिति के अनुसार उनकी ‘सम्मोहक और दूरदर्शी कृति’ के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। क्रासनाहोरकई इसके साथ ही इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले अर्नेस्ट हेमिंग्वे, अल्बर्ट कामू और टोनी मॉरिसन जैसे साहित्य दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं। स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति द्वारा अब तक कुल 121 विजेताओं को साहित्य के क्षेत्र में यह पुरस्कार 117 बार प्रदान किया जा चुका है।

पिछले वर्ष का पुरस्कार दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को उनकी उस कृति के लिए दिया गया था जिसके बारे में समिति ने कहा था कि वह ‘‘ऐतिहासिक आघातों का सामना करती है और मानव जीवन की संवेदनशीलता को उजागर करती है।’’ चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के क्षेत्र में 2025 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा के बाद, साहित्य का पुरस्कार इस सप्ताह घोषित होने वाला चौथा पुरस्कार है।

नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए चुने जाने की संभावना कम ही मानी जा रही है। हालांकि उन्होंने हाल में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधियों से कहा था कि ‘‘हर कोई कहता है कि मुझे नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।’’

अंतिम नोबेल, अर्थशास्त्र का नोबेल मेमोरियल पुरस्कार, सोमवार को घोषित किया जाएगा। नोबेल पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को आयोजित किए जाते हैं। यह इस पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है जिनका 1896 में निधन हुआ था।

नोबेल एक स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे। प्रत्येक पुरस्कार में 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख डॉलर) की राशि प्रदान की जाती है, और विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक और एक प्रमाणपत्र भी दिया जाता है।

टॅग्स :नोबेल पुरस्कारScotland
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकहना मुश्किल है कि ये मजाक है या बेशर्मी !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेटदीपेंद्र सिंह ऐरी का तूफान, नेपाल की ऐतिहासिक जीत, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किया ये कारनामा

क्रिकेटSCO vs NEP: दीपेंद्र सिंह ऐरी ने अर्धशतक जड़कर नेपाल को टी20 वर्ल्ड कप में दिलाई पहली जीत, वानखेड़े में दर्शकों ने दिया उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल