लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: मोदी ने दुनियाभर के टीका निर्माताओं को भारत आकर टीका बनाने का दिया निमंत्रण

By भाषा | Updated: September 25, 2021 21:18 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 25 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 76वें सत्र को शनिवार को संबोधित करते हुए वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और अन्य देशों में जरूरतमंदों को टीके मुहैया कराने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। इसके साथ ही मोदी ने दुनियाभर के टीका निर्माताओं से ‘‘ भारत आकर टीके बनाने’’ का आह्वान किया।

मोदी ने महासभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ पिछले डेढ़ साल में विश्व, 100 साल की सबसे बड़ी वैश्विक महामारी का सामना कर रहा है। मैं इस वैश्विक महामारी में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि भारत का टीकाकरण मंच ‘कोविन’ करोड़ों लोगों को टीके लगवाने में मदद कर रहा है।

भारत में इस साल अप्रैल में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात रोक दिया था। हालांकि भारत ने सोमवार को कहा था कि ‘वैक्सीन मैत्री’ कार्यक्रम के तहत और वैश्विक ‘कोवैक्स’ पहल को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कोविड-19 रोधी टीकों का निर्यात फिर से शुरू करेगा।

मोदी ने महासभा में कहा, ‘‘ भारत, जो सेवा परमो धर्म के मंत्र में विश्वास करता है, सीमित संसाधनों के बावजूद टीकों के निर्माण में लगा है। मैं यूएनजीए को बताना चाहता हूं कि भारत ने दुनिया का पहला डीएनए टीका विकसित किया है, जिसे 12 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को दिया जा सकता है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ एक और एमआरएनए टीका निर्माण के अंतिम चरण में है। भारत में वैज्ञानिक कोरोना वायरस के ‘नैजल वैक्सिन’ (नाक के जरिए लगाए जाने वाले टीके) के निर्माण में भी लगे हुए हैं। मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए भारत ने एक बार फिर दुनिया के जरूरतमंदों को टीका देना शुरू कर दिया है। मैं आज दुनियाभर के टीका निर्माताओं को भी आमंत्रित करता हूं, आओ, भारत में टीका बनाओ।’’

अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में कोविड-19 के अभी तक 231,154,501 मामले सामने आए हैं और इससे 4,737,927 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला