लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 विधेयक: बड़ी संख्या में अमेरिकियों की स्वास्थ्य बीमा लागत में होगी बड़ी बचत

By भाषा | Updated: March 9, 2021 12:13 IST

Open in App

वाशिंगटन, नौ मार्च (एपी) अमेरिकी सीनेट में पारित किए गए डेमोक्रेटिक पार्टी के कोरोना वायरस राहत विधेयक से अमेरिका के लाखों लोग स्वास्थ्य बीमा पर लागत में सैकड़ों डॉलर की बचत कर सकेंगे।

इस विधेयक के कानून में बदलने से ‘ओबामाकेयर’ के तहत कवर होने वाले लोगों, अपना बीमा स्वयं खरीदने वाले एवं इस समय संघीय मदद हासिल नहीं करने वाले स्वरोजगार करने वाले लोगों, नियोक्ता कवरेज बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रहे नौकरी से निकाले गए कर्मियों और बेरोजगारी भत्ता ले रहे लोगों को लाभ होगा। यदि विधेयक में मेडिकएड समझौते को करीब 12 राज्य स्वीकार कर लेते हैं, तो इससे और अधिक लोगों को भी लाभ हो सकता है। यह विधेयक सीनेट में पारित होने के बाद अब प्रतिनिधि सभा में जाएगा, जहां से स्वीकृत होने के बाद उसे राष्ट्रपति जो बाइडन के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा जाएगा।

यह कोरोना वायरस विधेयक 10 साल से भी अधिक समय पहले पारित ओबामा काल के ‘अफोर्डेबल केयर एक्ट’ (एसीए) के बाद से स्वास्थ्य बीमा में संघीय मदद के सबसे बड़े विस्तार का प्रतिनिधित्व करता है। ‘ओबामाकेयर’ को निष्प्रभावी बनाने की पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तमाम कोशिशों के बावजूद यह प्रभावी रहा और अब जो बाइडन के प्रशासन में इसे नया जीवन मिलेगा।

कम आय वाले लोगों और ओबोमा केयर का समर्थन करने वाले ‘सेंटर ऑन बजट एवं पॉलिसी प्रायोरिटीज’ की जूडी सोलोमन ने कहा, ‘‘हमें हमेशा यह उम्मीद थी कि हम वापसी करेंगे और 2009-2010 की उपलब्धि को आगे बढ़ाएंगे और हम अंतत: ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां यह संभव है।’’

ब्लॉगर रोबर्ट लास्जेवस्की ने कहा, ‘‘हमने 10 साल तक लंबी लड़ाई लड़ी।’’

बाइडन ने कोविड-19 विधेयक के अलावा अमेरिका को सभी के लिए कवरेज मुहैया कराने की दिशा में आगे ले जाने की खातिर एसीए स्वास्थ्य कानून को आगे बढ़ाने की रणनीति तैयार की है।

यह विधेयक स्वास्थ्य बीमा करों को अधिकतर लोगों के लिए उदार बनाएगा और अधिक संख्या में लोग इसके तहत कवर हो सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल