लाइव न्यूज़ :

जॉनसन ने ब्रेग्जिट तनाव के बीच यूरोपीय संघ के नेताओं से की मुलाकात

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:44 IST

Open in App

फॉलमाउथ (इंग्लैंड), 12 जून (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेग्जिट के बाद यूरोपीय संघ के साथ तनावपूर्ण संबंधों के बीच जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से मुलाकात की। उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर ये बैठकें की।

जॉनसन ने यूरोपीय संघ के नेताओं, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल से भी कारबिस बे रिजॉर्ट में शनिवार को मुलाकात की, जहां जी-7 के नेता एकत्रित हुए हैं।

ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच उत्तरी आयरलैंड को लेकर कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है। उत्तरी आयरलैंड ब्रिटेन का इकलौता ऐसा क्षेत्र है, जिसकी यूरोपीय संघ के साथ जमीनी सीमाएं हैं।

यूरोपीय संघ ब्रिटेन के बाकी हिस्सों से उत्तरी आयरलैंड आ रहे कुछ सामानों पर नयी जांच की प्रक्रिया लागू करने में देरी को लेकर ब्रिटेन से नाराज है, जबकि ब्रिटेन का कहना है कि जांच से कारोबारों पर बड़ा बोझ पड़ रहा है और उत्तरी आयलैंड की शांति भंग हो रही है, जो बहुत मुश्किल से हासिल की गई।

यूरोपीय संघ धमकी दे रहा है कि अगर ब्रिटेन ने पूरी तरह से जांच प्रक्रिया लागू नहीं की तो वह कानूनी कार्रवाई करेगा। इस जांच प्रक्रिया में अगले महीने से इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स से उत्तरी आयरलैंड जा रहे ठंडे मांस पर प्रतिबंध शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा