लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन से मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

By भाषा | Updated: May 4, 2021 09:31 IST

एस जयशंकर चार दिनों के दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे हैं। वे जी7 देशों के विदेश एवं विकास मंत्रियों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ब्रिटेन पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजी7 देशों के विदेश एवं विकास मंत्रियों के शिखर सम्मेलन में ब्रिटेन पहुंचे हैं एस जयशंकरब्रिटेन में चार दिनों का विदेश मंत्री का दौरा, कोविड सहित कई मुद्दों पर अमेरिकी विदेश मंत्री से हुई बात

लंदन: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ आमने-सामने की मुलाकात कर ब्रिटेन का अपना चार दिवसीय दौरा आरंभ किया। जयशंकर ने कोविड-19 से निपटने में भारत का सहयोग करने के लिए ब्लिंकन का धन्यवाद दिया।

जयशंकर ने ट्वीट किया कि मंगलवार से शुरू हो रहे जी7 देशों के विदेश एवं विकास मंत्रियों के शिखर सम्मेलन से पहले उन्होंने और ब्लिंकन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र, जलवायु परिवर्तन, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और म्यांमा संबंधी मामलों पर चर्चा की।

भारत को कोविड-19 चुनौती से निपटने में अमेरिका से मिल रही मदद, विशेषकर ऑक्सीजन और रेमडेसिविर दवा की आपूर्ति पर वार्ता के दौरान ध्यान केंद्रित किया गया।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘अपने पुराने मित्र विदेश मंत्री ब्लिंकन से मुलाकात कर अच्छा लगा। उनके साथ वैश्विक कोविड-19 चुनौती पर विस्तार से वार्ता हुई और टीकों की उत्पादन क्षमता बढ़ाने एवं विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस मुश्किल समय में, खासकर ऑक्सीजन और रेमडेसिविर के मामले में भारत को अमेरिका से मिल रहे मजबूत सहयोग की सराहना की।’’

इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने वाशिंगटन में जारी एक बयान में बताया कि दोनों नेताओं ने भारत के लिए अमेरिकी मदद समेत कोविड-19 से निपटने के हालिया प्रयासों की समीक्षा की और इस वैश्विक महामारी के दौरान हर देश के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

प्राइस ने कहा कि जयशंकर और ब्लिंकन ने ‘‘कोविड-19 चुनौती से निपटने और अमेरिका एवं भारत के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने’’ पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान ब्लिंकन ने जलवायु संकट से निपटने और हिंद-प्रशांत में अग्रणी साझेदार के रूप में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की पुन: पुष्टि की।

प्राइस ने कहा, ‘‘उन्होंने जी7 के मेहमान देश के तौर पर और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।’’

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने विभिन्न द्विपक्षीय एवं वैश्विक मामलों पर अमेरिका और भारत के बीच सहयोग जारी रखने की इच्छा जताई।

इससे पहले जयशंकर ने इसे बहुत अच्छी बैठक करार दिया था। वह लंदन में ब्लिंकन के साथ संवाददाताओं के सामने आए और उन्होंने कहा, ‘‘हमने सबसे पहले कोविड-19 हालात से निपटने में अमेरिका से मिल रहे मजबूत सहयोग पर बात की। हम इसकी बहुत सराहना करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने टीकाकरण क्षमताओं को विस्तार देने में वैश्विक स्तर पर गठजोड़ के तरीकों पर चर्चा की।’’

ब्लिंकन ने संक्षिप्त टिप्पणी करते हुए कोविड-19 संकट के दौरान अमेरिका के लिए भारत के सहयोग का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अच्छी तरह याद है कि कोविड-19 के शुरुआती दिनों में भारत कितनी मजबूती से हमारी सहायता के लिए आगे आया था।’’ ब्लिंकन ने कहा, ‘‘हम इससे (कोविड-19 से) मिलकर लड़ रहे हैं और हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं।

टॅग्स :सुब्रह्मण्यम जयशंकरब्रिटेनअमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे