लाइव न्यूज़ :

राजधानी दमिश्क की ओर छोड़ी गईं इजराइली मिसाइलों को मार गिराया गया: सीरिया

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:03 IST

Open in App

दमिश्क, तीन सितंबर (एपी) सीरिया का कहना है कि उसने शुक्रवार को राजधानी दमिश्क के निकट पहुंची इजराइली मिसाइलों को मार गिराया है। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने कहा कि सीरिया ने पड़ोसी देश लेबनान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र से छोड़ी गई अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया। दमिश्क के आसपास के इलाके इन मिसाइलों के निशाने पर थे। हालांकि सीरिया ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी जबकि इजराइल की ओर से भी कोई टिप्पणी नहीं आई है। युद्धग्रस्त देश सीरिया में अपने सैन्य अभियानों के बारे में न के बराबर जानकारी देने वाली इजराइली सेना ने किसी भी हवाई हमले की बात से इनकार किया है। सेना ने सिर्फ इतना कहा कि सीरिया की ओर से शुक्रवार को इजराइली हवाई क्षेत्र की तरफ जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल छोड़ी गई, जो भूमध्यसागर के ऊपर ध्वस्त हो गई। मध्य इजराइल के निवासियों को जमीन पर मिसाइल के कई टुकड़े मिले हैं।इजराइल ने पिछले कुछ वर्षों में सीरिया में ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों के खिलाफ सैकड़ों हमले किए हैं, लेकिन शायद ही कभी इस तरह के अभियानों को स्वीकार किया हो। इजराइल अपनी उत्तरी सीमा से होने वाली घुसपैठ के लिये ईरान को जिम्मेदार मानता है और इसे खतरे के रूप में देखता है। इजराइल का मानना है कि ईरान, लेबनान में स्थित आतंकवादी समूह हिज़्बुल्ला की मदद करता है। हिज्बुल्ला लंबे समय से चल रहे गृहयुद्ध में सीरिया के सरकारी बलों के साथ मिलकर लड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वOperation Hawkeye Strike: अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों को बनाया निशाना, ऑपरेशन हॉकआई के तहत दिया करारा जवाब

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वसीरिया में ISIS ने की 2 अमेरिकी सैनिकों की हत्या, ट्रंप ने बदला लेने की खाई कसम

विश्वVIDEO: दक्षिणी सीरिया के स्वीडा अस्पताल में सैन्य वर्दीधारी द्वारा चिकित्साकर्मी को मारी गई गोली, खौफनाक वीडियो सामने आया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा