लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: इजरायल सेना दक्षिण गाजा की ओर बढ़ी, हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,200 से अधिक हुई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2023 10:59 IST

लगातार बमबारी झेल रहे गाजा के हमास शासित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मृतक संख्या 15,200 के आंकड़े को पार कर गई है और मारे गये लोगों में 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं। हमास के साथ हफ्तेभर के संघर्ष विराम के बाद इजराइल ने नये सिरे से हमला तेज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल सेना दक्षिण गाजा की ओर बढ़ी, और इलाकों को खाली करने का आदेश दियाहमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,200 से अधिक हुईःरात भर और रविवार को ताबड़तोड़ बमबारी होने की सूचना मिली है

Israel-Hamas War: इजरायली सेना ने रविवार को गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस के अंदर और आसपास के और अधिक इलाकों को खाली करने का आदेश दिया। उत्तरी गाजा में हमले करने के बाद अब इजरायली सेना ने दक्षिण गाजा की ओर रुख कर लिया है। सेना का कहना है कि हमास के कई नेता वहां छिपे हुए हैं। इजरायल के जोरदार हवाई और जमीनी अभियान के केंद्र में रहे खान यूनिस और दक्षिणी शहर रफाह के साथ-साथ उत्तर के कुछ हिस्सों में रात भर और रविवार को ताबड़तोड़ बमबारी होने की सूचना मिली है।

दो महीने से जारी युद्ध के शुरुआती दिनों में इजरायली बलों ने नागरिकों को उत्तरी गाजा छोड़ने का आदेश दिया था, जिसके बाद क्षेत्र की 23 लाख आबादी में से कई लोग दक्षिण में फंसे हुए हैं। लड़ाई फिर से शुरू होने के बाद एक और अस्थायी संघर्ष विराम को लेकर वार्ता की उम्मीदें कम हो गई हैं। एक सप्ताह का संघर्ष विराम शुक्रवार को समाप्त हो गया था। इस दौरान गाजा में बंधक बनाए गए दर्जनों इजरायलियों व विदेशी नागरिकों और इजरायल द्वारा कैद किए गए फलस्तीनियों को रिहा किया गया।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार रात संबोधन में कहा, “हम तब तक युद्ध जारी रखेंगे जब तक कि हम इसके सभी लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते। जमीनी कार्रवाई के बिना उन लक्ष्यों को हासिल करना असंभव है।”

लगातार बमबारी झेल रहे गाजा के हमास शासित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मृतक संख्या 15,200 के आंकड़े को पार कर गई है और मारे गये लोगों में 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं। हमास के साथ हफ्तेभर के संघर्ष विराम के बाद इजराइल ने नये सिरे से हमला तेज कर दिया है जिससे नागरिकों के और अधिक संख्या में हताहत होने को लेकर फिर से चिंता बढ़ गयी है। हालांकि, अमेरिका ने अपने सहयोगी देश इजराइल से कहा है कि वह नागरिकों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए। इजराइल ने शनिवार को दक्षिणी गाजा के खान यूनिस क्षेत्र पर कई हमले किये। सेना ने कहा कि उसने हवाई बमबारी, टैंक और अपनी नौसेना के जरिये इस दौरान हमास के 50 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। 

बता दें कि गाजा की पूरी आबादी (करीब 20 लाख लोग) क्षेत्र के दक्षिण हिस्से में सिमटकर रह गई है, जहां इजरायल ने युद्ध की शुरुआत पर अब लोगों से अनुरोध किया है कि वे दूसरे स्थानों पर जाएं। उत्तरी गाजा या पड़ोसी देश मिस्र में जाने में असमर्थ लोगों का एकमात्र रास्ता अब सिर्फ 220 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के भीतर भटकना है। मिस्र ने चिंता जताई है कि फिर से युद्ध शुरू होने से फलस्तीनी उनके देश में घुसने का प्रयास कर सकते हैं।

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल