लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें गाजा में दिखा रही हैं तबाही का मंजर, देखें तस्वीरें

By रुस्तम राणा | Updated: October 26, 2023 17:31 IST

मैक्सार द्वारा जारी की गई सैटेलाइट से ली गई नई तस्वीरें गाजा तबाही के मंजर को बयां करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में गाजा में बनी इमारतें ध्वस्त होती दिखाई दे रही हैं। मानो पूरा शहर एक खण्डहर में तब्दील हो गया हो। 

Open in App

Israel-Hamas War: फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह द्वारा गाजा से अचानक सीमा पार छापे शुरू करने के बाद, इज़राइल 7 अक्टूबर से हमास के साथ युद्ध में है। इसके जवाब में इजराइल गाजा पर हवाई हमले कर रहा है और आशंका है कि संकट और बढ़ सकता है। मैक्सार द्वारा जारी की गई सैटेलाइट से ली गई नई तस्वीरें गाजा तबाही के मंजर को बयां करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में गाजा में बनी इमारतें ध्वस्त होती दिखाई दे रही हैं। मानो पूरा शहर एक खण्डहर में तब्दील हो गया हो। 

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, 7 अक्टूबर को हमास के आश्चर्यजनक हमले के बाद गाजा पट्टी पर अपने नवीनतम हमले की शुरुआत के बाद से इजरायली सेना ने लगभग 200,000 आवास इकाइयों को पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 2.3 मिलियन लोगों का घर, गाजा पट्टी 365 वर्ग किमी (141 वर्ग मील) के एक छोटे से क्षेत्र को कवर करती है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय के अनुसार, इजरायली हमलों में एन्क्लेव की सभी आवास इकाइयों में से कम से कम 45 प्रतिशत क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई हैं। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बेत हनून, बेत लाहिया, शुजैया, शाती शरणार्थी शिविर के आसपास के इलाके और खान यूनिस में अबासन अल-कबीरा शामिल हैं।

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल