लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: "1 हमास लड़ाकू पर दो फिलिस्तीन नागरिकों की गई जान", इजरायली सेना ने दी इसकी जानकारी

By आकाश चौरसिया | Updated: December 6, 2023 18:39 IST

आईडीएफ की मानें तो 7 अक्टूबर से अब तक लगभग 5,000 हमास लड़ाके मारे गए हैं। दूसरी तरफ गाजा में लगातार बमबारी और जमीनी हमले में प्रत्येक हमास आतंकवादी पर दो फिलिस्तीनी हमले का शिकार हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्येक हमास आतंकवादी पर 2 फिलिस्तीनी हमले का शिकार हुए- इजरायली सेना7 अक्टूबर से लगभग 5,000 हमास लड़ाके मारे गए, एएफपी के मुताबिकआईडीएफ प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने कहा कि गाजा में 10,000 से अधिक नागरिक मारे गये

नई दिल्ली: फिलिस्तीन के गाजा में इजरायल और हमास के लड़ाकों के बीच जंग दो महीने से जारी है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गाजा में अब तक कुल 16,000 फिलिस्तीन अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच सीएनएन को दिए इंटरव्यू में इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने जानकारी दी है कि गाजा में लगातार बमबारी और जमीनी हमले में प्रत्येक हमास आतंकवादी पर दो फिलिस्तीनी हमले का शिकार हुए। 

इस हफ्ते इजराइल और हमास के बीच विफल शांति वार्ता के बाद गाजा में युद्ध फिर से शुरू हो गया। एएफपी के अनुसार, उन रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कि 7 अक्टूबर से लगभग 5,000 हमास लड़ाके मारे गए हैं। इजरायली अधिकारियों में से एक ने जवाब दिया कि यह संख्या कमोबेश सही है।

गाजा में 10,000 से अधिक नागरिकों ने मारे गयेआईडीएफ प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने कहा कि गाजा में 10,000 से अधिक नागरिक मारे गये। इसकी पुष्टि करते हुए कि गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों और लड़ाकों को अलग नहीं करते हुए कुल मृत्यु दर की रिपोर्ट दी है। 

शायद दुनिया में यह अद्वितीयकॉनरिकस ने सीएनएन से कहा, "मैं कह सकता हूं कि, यह सच है। यदि आप उस अनुपात की तुलना शहरी इलाके में सेना और आतंकवादी संगठन के बीच किसी अन्य संघर्ष से करते हैं, जो नागरिकों को अपनी मानव ढाल के रूप में उपयोग करते हैं और नागरिक के बीच छुप करके वार कर रहे हैं। तो आप पाएंगे कि यह अनुपात ज्यादा होगा, इसे उन्होंने सकारात्मक और शायद दुनिया में अद्वितीय बताया है।"

आईडीएफ का अनुमान है कि 7 अक्टूबर से पहले हमास में लगभग 30,000 लड़ाके शामिल थे, जब उसने इजराइल पर अभूतपूर्व हमला किया था। 

इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने शनिवार को बताया कि सेना ने हजारों आतंकवादियों को मार गिराया है। इजरायली सेना ने आधिकारिक तौर पर मारे गए लोगों का कोई अनुमान प्रकाशित नहीं किया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2014 में गाजा में 50 दिनों की शत्रुता के दौरान 2,251 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें से 1,462 नागरिक माने गए। यह प्रत्येक गैर-नागरिक के लिए 1.8 नागरिकों के अनुपात के बराबर है।

गाजा पट्टी में हमास या अन्य इस्लामिक आतंकवादियों के साथ इजरायल के पिछले संघर्ष की तुलना में बेंजामिन नेतन्याहू के इजराइल और गाजा के हमास लड़ाकों के बीच चल रहे युद्ध में अधिक लोग मारे गए हैं।

टॅग्स :इजराइलHamas
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल