लाइव न्यूज़ :

35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 1, 2026 17:36 IST

ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसैन्य योजनाकारों को भी बुलाएंगे ताकि यह देखा जा सके कि हम अपनी क्षमताओं को कैसे जुटा सकते हैं।लड़ाई समाप्त होने के बाद जलडमरूमध्य को सुलभ और सुरक्षित कैसे बना सकते हैं। आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए अपना सकते हैं।

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन इस सप्ताह होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय राजनयिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा। उन्होंने आगे कहा कि 35 देशों ने एक बयान पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग पर समुद्री सुरक्षा बहाल करने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई गई है। स्टार्मर ने कहा कि बैठक में सभी व्यवहार्य राजनयिक और राजनीतिक उपायों का आकलन किया जाएगा जिन्हें हम नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने, फंसे हुए जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए अपना सकते हैं। बैठक के बाद, हम अपने सैन्य योजनाकारों को भी बुलाएंगे ताकि यह देखा जा सके कि हम अपनी क्षमताओं को कैसे जुटा सकते हैं।

लड़ाई समाप्त होने के बाद जलडमरूमध्य को सुलभ और सुरक्षित कैसे बना सकते हैं। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने इस पर हस्ताक्षर किए हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध का प्रभाव "हमें एक पीढ़ी के लिए परिभाषित करेगा" और यह 1970 के दशक में ऊर्जा की कीमतों में हुई वृद्धि के समान हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में सहयोग देने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले मित्र देशों के लिए कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अमेरिका की नहीं है। राष्ट्रपति ने अनुमान जताया कि अमेरिकी सेना दो से तीन सप्ताह में हमले खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा बाधित किए गए होर्मुज जलडमरूमध्य में क्या होता है।

उससे अमेरिका का ‘‘कोई लेना-देना नहीं होगा।’’ इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी उन देशों की है जो इस पर निर्भर हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘यह हमारा काम नहीं है। यह फ्रांस का काम होगा। यह उनका काम होगा, जो इस जलडमरूमध्य का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’ जलडमरूमध्य के बंद होने से अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई।

जलडमरूमध्य के बाधित होने से अमेरिका में गैस की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन के पार चली गई। इस बीच, अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच मंगलवार तड़के अमेरिकी हमले में ईरान के इस्फहान शहर में स्थित एक परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया गया, जबकि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में दुबई तट के पास एक कुवैती तेल टैंकर पर हमला किया।

इन इमलों ने क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता को और बढ़ा दिया है। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद शुरू हुए इस युद्ध में 3,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इससे तेल एवं प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति में बड़ा व्यवधान पैदा हुआ है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपईरानब्रिटेनLondonकीर स्टार्मर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे