लाइव न्यूज़ :

ईरान और सीरिया ने अमेरिकी प्रतिबंध का मुकाबला करने का संकल्प लिया

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:55 IST

Open in App

दमिश्क, 29 अगस्त (एपी) ईरान और सीरिया ने अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करने के लिए ‘शक्तिशाली कदम’ उठाने का रविवार को संकल्प लिया और कहा कि ईरान के नए नेतृत्व तले दोनों क्षेत्रीय सहयोगियों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। दमिश्क पहुंचे ईरान के नए विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने यह कहा। हवाईअड्डे पर उनकी अगवानी उनके सीरियाई समकक्ष फैसल मेकदाद ने की। ईरान, सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का सबसे बड़ा समर्थक रहा है और उसने वहां दस साल चले संघर्ष में असद की मदद के लिए हजारों लड़ाके भेजे। रूस और ईरान की मदद से सीरिया के सरकारी बलों का देश के ज्यादातर हिस्सों पर नियंत्रण हो चुका है, लेकिन देश पर अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंध बरसों से लगे हुए हैं। अमेरिका के वित्त विभाग ने सीरिया, ईरान और रूस में फैले उस नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाए हैं जो सीरिया सरकार को तेल भेजने से संबंधित है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासन के दौरान 2018 में ईरान और विश्व शक्तियों के बीच परमाणु समझौते से अमेरिका अलग हो गया था, जिसके बाद उसने तेहरान पर पाबंदियां लगाई थीं। प्रतिबंधों के कारण सीरिया में ईंधन की भारी कमी हो गई और उसे ईरान से तेल आपूर्ति पर निर्भर होना पड़ा। अमीर अब्दुल्लाहियान ने हवाईअड्डे पर कहा, ‘‘दोनों देशों के नेतृत्व आर्थिक आतंकवाद से निबटने तथा हमारे लोगों पर दबाव कम करने के लिए बड़े कदम उठाएंगे।’’ हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि दोनों देश प्रतिबंधों के खिलाफ क्या कदम उठाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO