लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के रूप में भारत का दो साल का कार्यकाल आज से शुरू

By भाषा | Updated: January 1, 2021 17:48 IST

Open in App

(दूसरे पैरा में सुधार के साथ रिपीट)

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, एक जनवरी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए सालों से प्रयास कर रहे भारत का दो साल के लिए विश्व निकाय की इस प्रभावशाली संस्था के अस्थायी सदस्य के रूप में शुक्रवार को कार्यकाल प्रारंभ हो रहा है।

भारत 2021- 22 के लिए अस्थायी सदस्य के रूप में इस 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में बैठेगा। वह आठवीं बार इस परिषद का अस्थायी सदस्य बना है।

भारत, नार्वे, केन्या, आयरलैंड, और मैक्सिको शुक्रवार को एस्टोनिया, नाईजर, सैंट विसेंट, ग्रेनाडाइन्स, ट्यूनीशिया और वियतनाम जैसे अस्थायी सदस्यों के साथ जुड़ रहे हैं जबकि चीन,फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका उसके स्थायी सदस्य हैं।

भारत अगस्त, 2021 में परिषद की अध्यक्षता करेगा और 2022 में भी उसे एक महीने के लिए यह मौका मिलेगा।

परिषद की अध्यक्षता अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों के हिसाब से हर सदस्य के पास एक एक महीने के लिए रहती है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरूमूर्ति ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के नाते ... हम लोकतंत्र, मानवाधिकार एवं विकास जैसे सार्वभौमिक मूल्यों को बढ़ावा देंगे।’’

उन्होंने कहा कि भारत का संदेश यह सुनिश्चित करना होगा कि ‘‘कैसे हम संयुक्त ढांचे में विविधता को फलने-फूलने देते हैं, जो कि संयुक्त राष्ट्र कई मायनों में यही है। यह एक ऐसी चीज है जिसके पक्ष में भारत सदैव खड़ा है और उसे परिषद तक ले जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि भारत निश्चित ही परिषद में सहयोग की वृहत आवश्यकत पर बल देगा जो निर्णय लेने में ढीले रवैये के चलते नहीं है, इस विषय पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।’’

सुरक्षा परिषद में सुधार पर देरी को लेकर भारतीय दूत ने इस दिशा में प्रगति नहीं होने की आलोचना की और कहा कि पिछले दशक में बमुश्किल ही कुछ हुआ।

भारत एशिया प्रशांत देशों की ओर से उम्मीदवार था और उसे जून में सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के चुनाव में 192 में से 184 वोट मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहानगरपालिका चुनावः भिवंडी और नवी मुंबई में पहली बार चुनाव लड़ने की घोषणा, आम आदमी पार्टी ने कहा- नवी मुंबई में 111 और ठाणे 100 सीट पर उतरेंगे प्रत्याशी

भारतNew Year Eve 2026: डांस, डिनर, पार्टी और बहुत कुछ..., 31 दिसंबर की रात दिल्ली-NCR के लिए खास, इन जगहों पर मनाए अपनों के साथ जश्न

क्रिकेटजनवरी 2011 और 5472 दिन के बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता इंग्लैंड?, 2 दिन में टेस्ट खत्म, 36 विकेट गिरे, सीरीज में 3-1 से आगे ऑस्ट्रेलिया?

भारतप्रकाश पर्व पर पीएम मोदी ने गुरु गोबिंद सिंह को किया नमन, कहा- 'वो साहस, करुणा और त्याग के प्रतीक'

कारोबारबनारस की फिजा बदली?, 2014 में 54.89 लाख पर्यटक काशी पहुंचे और 2025 में 146975155, देखिए 10 साल में 45.44 करोड़ भारतीय-विदेशी गलियों और घाटों की सैर

विश्व अधिक खबरें

विश्वSyria: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में धमाका, 8 लोगों की मौत; 18 घायल

विश्वBangladesh unrest: सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भीड़ का हमला, लोगों पर फेंके गए ईंट-पत्थर; 10 से ज्यादा लोग घायल

विश्वइज़राइल सोमालिया के अलग हुए क्षेत्र सोमालीलैंड को एक स्वतंत्र संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने वाला पहला देश बना

विश्वअमेरिका ने नाइजीरिया में ISIS आतंकियों पर गिराए बम, जानिए ट्रंप ने क्यों दिए एयरस्ट्राइक के आदेश

विश्वCanada: टोरंटो में भारतीय छात्र की हत्या, अज्ञात ने मारी गोली; भारतीय दूतावास ने कही ये बात