लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में प्रवासी कामगारों के लिए हुई सरकारी प्रतियोगिता में भारतीय ने जीता प्रथम पुरस्कार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 11:12 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, छह जुलाई सिंगापुर में कोरियोग्राफी तथा परंपरागत भारतीय मार्शल आर्ट सिलंबम की, सरकार प्रायोजित एक प्रतियोगिता में भारतीय व्यक्ति ने प्रथम पुरस्कार जीता है।

तमिलनाडु के रहने वाले गणेशन संधिराकासन (33) ने टिकटॉक अकाउंट पर अपने वीडियो पर सबसे ज्यादा ‘लाइक’ और ‘व्यूज’ पाने के बाद प्रतिस्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने भारत में चौथी शताब्दी ईसा पूर्व से प्रचलित परंपरागत मार्शल आर्ट विधा ‘सिलंबम’ की इस प्रतियोगिता में 19 अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। गणेशन को पुरस्कार स्वरूप एक हजार सिंगापुर डॉलर (लगभग 55,000 रुपये) मिले।

सिंगापुर में काम करने वाले प्रवासी कर्मियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी और इसका अंतिम एपिसोड सोमवार रात प्रसारित किया गया। यह प्रतिस्पर्धा तमिल श्रृंखला ‘चिल्ल पन्नू माप्पी’ का हिस्सा है जिसे संचार और सूचना मंत्रालय ने आयोजित किया और प्रवासी श्रमिकों के लिए इसके निर्माण की जिम्मेदारी कॉस्मिक अल्टिमा पिक्चर्स ने निभाई।

शो के कार्यकारी निर्माता एस एस विश्वनाथन ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत प्रवासी कामगारों को अपनी प्रतिभा के वीडियो भेजने थे और आयोजकों को 600 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

गणेशन ने 12 साल की उम्र में मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था और 2010 में पहली सिलंबम विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए रजक पदक हासिल किया था। उन्होंने कहा, ‘‘वेबसाइट पर विज्ञापन देखने के बाद मैंने प्रतियोगिता में भाग लेने का फैसला किया। कोविड महामारी के दौरान मेरा दफ्तर बंद था। मैं अपना समय किसी काम में लगाना चाहता था। इसलिए, मैंने भारतीय मार्शल आर्ट सिलंबम की कोरियोग्राफी की प्रस्तुति दी।’’

पिछले सात सालसे सिंगापुर में रह रहे गणेशन पांच साल से ताइक्वांडो सिखाते हैं। उन्होंने कहा ‘‘मैंने सिलंबम को इसलिए चुना ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसके बारे में जानें और अपनी सेहत के प्रति जागरुक हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब