लाइव न्यूज़ :

भारत से एक फरवरी को कोविड के टीके की 10 लाख खुराक आएंगी: द.अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: January 28, 2021 07:46 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 28 जनवरी दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. जवेली मखिज ने बुधवार को बताया कि भारत से एक फरवरी को कोविड-19 के टीके की 10 लाख खुराक आएंगी।

मखिज ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दुबई से होकर टीके की खुराकों के यहां पहुंचने के बाद 10 से 14 दिन के भीतर अन्य प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद, उन्हें विभिन्न प्रांतों को दिया जाएगा।

मखिज ने पहले घोषणा की थी कि भारत से टीके की 10 लाख खुराकों की पहली खेप जनवरी अंत तक दक्षिण अफ्रीका पहुंचेगी और इसके बाद फरवरी में अतिरिक्त पांच लाख खुराकें आएंगी।

टीकाकरण कार्यक्रम के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य प्राथमिक सेवाओं के कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। इसका लक्ष्य 2021 के अंत तक दक्षिण अफ्रीका की 5.85 करोड़ आबादी में से 67 प्रतिशत को टीके लगाना है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के एक साल के अंदर 10 लाख खुराकें प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धी है।’’

उन्होंने ट्रायल में शामिल हुए स्वयंसेवियों की सराहना भी की।

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को टीके निशुल्क लगाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटभारत के पूर्व क्रिकेटर ने KKR से कहा, अगर टीम की किस्मत नहीं बदलती, तो वे कप्तान अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दें

क्रिकेट100000 जुर्माना और देखो मोबाइल?, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर एक्शन, कारण बताओ नोटिस और 48 घंटे के भीतर जवाब दो?

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO