लाइव न्यूज़ :

भारत ‘निष्क्रिय’ विदेश नीति से दूर जाकर अपने हितों पर ध्यान दे रहा है: अमेरिकी राजनयिक

By भाषा | Updated: January 25, 2020 14:09 IST

नयी दिल्ली में रायसीना संवाद के अलावा क्षेत्र की यात्रा से हाल ही में लौटीं वेल्स ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अब यह बदलाव अधिक स्पष्ट तरीके से देखा जा सकता है। वेल्स ने कहा कि रक्षा सहयोग, शांति रक्षा अभियानों, अंतरिक्ष, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, व्यापार, लोगों के बीच आपसी संपर्क पर निरंतर प्रगति के साथ ही भारत-अमेरिका नौसेना सहयोग की गुणवत्ता और निरंतरता, खासतौर से सूचना को साझा करने में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य एक ऐसा व्यापार समझौता हासिल करने पर है जो निष्पक्षता तथा परस्पर आदान-प्रदान को बढ़ावा देता हो।वेल्स ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पर मुझे कुछ प्रगति देखकर खुशी हुई जिसमें कश्मीर में इंटरनेट सेवा आंशिक रूप से बहाल करना शामिल है।’’

अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने शुक्रवार को कहा कि भारत निष्क्रिय विदेश नीति से दूर जा रहा है और जोर-शोर से अपने हितों को तरजीह दे रहा है। दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह स्पष्ट है कि पिछले दो दशक से भारत अपने रणनीतिक क्षितिज का विस्तार कर रहा है जिसका परिणाम यह निकला है कि वह निष्क्रिय विदेश नीति से दूर होकर जोर-शोर से अपने हितों पर ध्यान दे रहा है।

नयी दिल्ली में रायसीना संवाद के अलावा क्षेत्र की यात्रा से हाल ही में लौटीं वेल्स ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अब यह बदलाव अधिक स्पष्ट तरीके से देखा जा सकता है। वेल्स ने कहा कि रक्षा सहयोग, शांति रक्षा अभियानों, अंतरिक्ष, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, व्यापार, लोगों के बीच आपसी संपर्क पर निरंतर प्रगति के साथ ही भारत-अमेरिका नौसेना सहयोग की गुणवत्ता और निरंतरता, खासतौर से सूचना को साझा करने में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य एक ऐसा व्यापार समझौता हासिल करने पर है जो निष्पक्षता तथा परस्पर आदान-प्रदान को बढ़ावा देता हो। वेल्स ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पर मुझे कुछ प्रगति देखकर खुशी हुई जिसमें कश्मीर में इंटरनेट सेवा आंशिक रूप से बहाल करना शामिल है।’’ उन्होंने जम्मू कश्मीर में अमेरिकी राजदूत तथा अन्य विदेशी राजनयिकों की यात्रा को ‘‘सार्थक कदम’’ करार दिया। 

टॅग्स :अमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल