लाइव न्यूज़ :

भारत और फिलिस्तीन ने इन क्षेत्रों में किए 6 समझौतों पर हस्ताक्षर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 10, 2018 22:18 IST

बेथलेहम के बेत सहौर में 30 लाख डॉलर की लागत से एक भारत-फिलिस्तीन सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

Open in App

फिलिस्तीन के लिए एक प्रमुख विकास सहायता साझेदार के रूप में भारत की भूमिका को ध्यान में रखते हुए, दोनों पक्षों ने यहां शनिवार (10 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के बीच एक द्विपक्षीय बैठक के बाद, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में छह समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। बेथलेहम के बेत सहौर में 30 लाख डॉलर की लागत से एक भारत-फिलिस्तीन सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

दूसरा समझौता ज्ञापन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 'तुराथी' नामक भारत-फिलिस्तीन केंद्र के निर्माण के लिए किया गया, जिसकी लागत पांच करोड़ डॉलर है। एक अन्य समझौता ज्ञापन पांच लाख डॉलर की लागत से रामल्लाह में एक नेशनल प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना के लिए किया गया।

तुबास प्रांत के तमनून गांव और मुथालथ अल शौहादा गांव में दो स्कूलों के निर्माण के लिए दो समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए, जिनकी लागत क्रमश: 11 लाख डॉलर और 10 लाख डॉलर है। अबू दीस में जवाहर लाल नेहरू स्कूल फॉर बॉयज पर एक अतिरिक्त मंजिल के निर्माण के लिए एक छठे एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

प्रधानमंत्री मोदी यहां तीन घंटों के दौरे पर सुबह पहुंचे। वह फिलिस्तीन आनेवाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। मोदी पश्चिम एशिया और खाड़ी के तीन देशों के दौरे के पहले चरण में फिलिस्तीन पहुंचे। उनके दौरे का अगला पड़ाव संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारविश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात