लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी, जांच बढ़ायी गयी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 08:38 IST

Open in App

सियोल, 25 दिसंबर (एपी) दक्षिण कोरिया में क्रिसमस के दिन कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन के भीतर अब तक के सबसे ज्यादा मामले आए। मामले ज्यादा बढ़ने से अस्पतालों पर बोझ बढ़ता जा रहा है और मृतकों की संख्या भी बढ़ी है।

प्रधानमंत्री चुंग सिय क्युन ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारियों से कदम उठाने को कहा है और लोगों से सतर्कता बरतने को कहा है।

कोरिया रोग नियंत्रण एवं निवारण एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि देश में संक्रमण के 1,241 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,770 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 17 और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 773 हो गयी है।

संक्रमण के 870 से अधिक मामले देश की राजधानी वाले इलाकों से आए हैं। देश में जांच की संख्या बढ़ायी जा रही है और बृहस्पतिवार को 1,18,000 से अधिक नमूनों की जांच की गयी। आगामी दिनों में कुछ और पाबंदी लगाने पर विचार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से पैदा स्थिति को लेकर एक बैठक के दौरान कहा, ‘‘क्रिसमस के साथ शुरू हो रहा वर्ष का अंतिम सप्ताह ऐसा समय होता है जब लोग घरों से निकलते हैं और एक दूसरे से अपनत्व जाहिर करते हैं लेकिन इस साल दुनिया के किसी भी हिस्से में ऐसा दिख पाना मुश्किल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO