लाइव न्यूज़ :

मणिशंकर अय्यर को भारत जितना पाकिस्‍तान से है प्‍यार, जमकर की पड़ोसी मुल्क की तारीफ

By स्वाति सिंह | Updated: February 13, 2018 10:03 IST

तीन बार सांसद रह चुके मणिशंकर अय्यर ने इससे पहले भी गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी को नीच कहा था। अय्यर ने कहा था, 'मोदी नीच किस्म के आदमी हैं, जिन्हें सभ्यता नहीं है।'

Open in App

पूर्व कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार विवादित बयान दिया है। उन्होंने कराची में एक कार्यक्रम में कहा कि वह पाकिस्तान को उतना ही प्यार करते हैं जितना वह भारत को करते हैं। इसके साथ ही अय्यर ने भारत और पाकिस्तान के बीच मुद्दों पर समाधान के लिए बातचीत की पैरवी की है। अय्यर इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर हैं।  

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह बयान उन्होंने कराची साहित्य महोत्सव के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर व आतंकवाद के दो मुख्य मुद्दे हैं, जिन्हें आराम से सुलझाने की जरूरत है। 

अय्यर ने कहा, 'मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूं वैसे ही जैसे मैं भारत से प्यार करता हूं। भारत को भी अपने पड़ोसी से प्यार करना चाहिए।' उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान बातचीत के रास्ते खोलकर रखना चाहता है इसपर उन्हें गर्व भी है, लेकिन भारत सरकार ऐसा नहीं कर रही जिसका उन्हें दुख है। उनके इस बयान के बाद पाकिस्तानी ऑडियंस ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया।   

बता दें, तीन बार सांसद रह चुके मणिशंकर अय्यर ने इससे पहले भी गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी को नीच कहा था। अय्यर ने कहा था, 'मोदी नीच किस्म के आदमी हैं, जिन्हें सभ्यता नहीं है।' इससे अलावा 2014 के चुनावों के दौरान अय्यर ने प्रधानमंत्री पद के बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को 'चाय वाला' कह कर संबोधित किया था।  

टॅग्स :विदेशइंडियापाकिस्तानबीजेपीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा