लाइव न्यूज़ :

'मैं कंजरवेटिव पार्टी का लीडर और आपका अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए खड़ा हूं', ब्रिटेन के लोगों से बोले ऋषि सुनक

By रुस्तम राणा | Updated: October 23, 2022 16:29 IST

ब्रिटेन के पूर्व वित्तमंत्री ने कहा, मैं कंजरवेटिव पार्टी का लीडर और आपका अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए खड़ा हूं। उन्होंने कहा, यूके एक महान देश है, लेकिन वह गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकहा- कंजरवेटिव पार्टी का नेता और ब्रिटेन का अगला पीएम बनने के लिए खड़ा हूंऋषि सुनक ने कहा, मेरा रिकॉर्ड अपने काम को डिलीवर करने का रहा है

लंदन: आर्थिक और सियासी संकट का सामना कर रहे ब्रिटेन को नई उम्मीद की तलाश है। लिज ट्रस के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद यूनाइटेड किंगडम का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, ब्रिटेन के लोग इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं। रविवार को ऋषि सुनक की ओर से यह कहा गया है कि वह कंजरवेटिव पार्टी का नेता और ब्रिटेन का अगला पीएम बनने के लिए मैदान पर खड़े हैं।

ब्रिटेन के पूर्व वित्तमंत्री ने कहा, मैं कंजरवेटिव पार्टी का लीडर और आपका अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए खड़ा हूं। यूके एक महान देश है, लेकिन वह गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा अब हमारी पार्टी का निर्णय ब्रिटेन की जनता को अवसर प्रदान करेगा।  

सुनक ने ब्रिटेन की जनता को संबोधित करते हुए कहा, मैं कठिन परिस्थिति में आपके चांसलर के रूप में अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने में सफल रहा। लेकिन अब जो चुनौतियां हैं वे ज्यादा बड़ी हैं। यदि हम सही निर्णय लेते हैं तो इस चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं। उन्होंने कहा, मेरा रिकॉर्ड अपने काम को डिलीवर करने का रहा है। मेरे पास इस चुनौती को दूर करने के लिए स्पष्ट योजना है। 

उन्होंने कहा, 2019 के अपने मैनिफेस्टो में किए गए वादों को मैं डिलीवर करूंगा। ब्रिटेन के पीएम उम्मीदवार ने कहा, मैं जिस सरकार का नेतृत्व करूंगा वह ज्यादा उत्तरदायी और पेशेवर होगी। उन्होंने मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप समस्या के समाधान के लिए मुझे अवसर देंगे। अगले आम चुनाव में अपनी पार्टी और देश का नेतृत्व करने के लिए मुझे मेरे काम पर भरोसा है।  

गौरतलब है कि लिज ट्रस ने बीते गुरुवार को ब्रिटेन के पीएम पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। वे महज 45 दिनों तक इस पद पर रहीं। यूनाइटेड किंगडम के इतिहास में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में उनका सबसे छोटा कार्यकाल रहा।

टॅग्स :Rishi Sunakब्रिटेनBritain
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता