लाइव न्यूज़ :

Greg Kihn passes away: ‘रॉक एंड रोल’ संगीतकार ग्रेग किहन का निधन, ‘जेओपार्डी’ और ‘द ब्रेकअप सॉन्ग’ ने किया था धमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2024 14:10 IST

Greg Kihn passes away: गिटारवादक रॉबी डनबर, बेसिस्ट स्टीव राइट और ड्रमर लैरी लिंच के साथ द ग्रेग किहन बैंड का गठन किया।

Open in App
ठळक मुद्देGreg Kihn passes away: अल्जाइमर रोग से लड़ाई के बाद निधन हो गया है। Greg Kihn passes away: ग्रेग ने 1974 में संगीत की दुनिया में कदम रखा। Greg Kihn passes away: हाई स्कूल में रहते हुए गीत लिखना शुरू किया।

Greg Kihn passes away: अस्सी के दशक के लोकप्रिय गीतों ‘जेओपार्डी’ और ‘द ब्रेकअप सॉन्ग’ के लिए मशहूर ‘रॉक एंड रोल’ संगीतकार ग्रेग किहन का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। किहन की वेबसाइट पर जारी एक बयान में उनकी प्रबंधन टीम ने बताया कि संगीतकार का अल्जाइमर बीमारी से मंगलवार को निधन हो गया। बाल्टीमोर में 10 जुलाई 1949 को जन्मे किहन 1970 के दशक में सैन फ्रांसिस्को चले गए थे जिसके बाद उन्होंने ‘बेसर्क्ली रिकॉर्ड्स’ के साथ अनुबंध किया। ग्रेग किहन बैंड को पहली सफलता 1981 में ‘ द ब्रेकअप सॉन्ग’ से मिली। उन्होंने कई उपन्यास एवं लघु कथाएं भी लिखीं।

 अल्जाइमर रोग से लड़ाई के बाद निधन हो गया है। परिवार में उनकी पत्नी जे अराफाइल्स किहन, बच्चे रयान किहन और एलेक्सिस हैरिंगटन-किहन, दो पोते, बहन लॉरा ओट्रेम्बा और भतीजे हैं। मैरीलैंड में जन्मे गायक-गीतकार ने अपनी अविस्मरणीय आवाज के साथ लोक, क्लासिक रॉक, ब्लूज़ और पॉप में प्रसिद्धि हासिल की।

सैन फ्रांसिस्को चले जाने के बाद ग्रेग ने 1974 में संगीत की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने हाई स्कूल में रहते हुए गीत लिखना शुरू किया और अंततः 1976 में बेसेर्कली रिकॉर्ड्स के साथ हस्ताक्षर करने वाले पहले कलाकारों में से एक बन गए। बाद में उन्होंने गिटारवादक रॉबी डनबर, बेसिस्ट स्टीव राइट और ड्रमर लैरी लिंच के साथ द ग्रेग किहन बैंड का गठन किया।

टॅग्स :Hollywoodhollywood celebrities
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीसिनेमा, सिनेमाघर, जमशेदजी और स्टूडियो के भय से निकला ऑस्कर

बिदेशी सिनेमावॉर्नर ब्रदर्स पर कब्जे की होड़, नेटफ्लिक्स-पैरामाउंट और मीडिया की आजादी 

बॉलीवुड चुस्कीकोको और फ्रीडा काहलो, बाल्जाक और द गॉडफादर

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप