लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क के स्पेसएक्स का मिशन हुआ असफल, स्टारशिप रॉकेट हुआ क्रैश; देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2025 09:53 IST

SpaceX: स्टारशिप का ऊपरी चरण आठ स्टारलिंक सिम्युलेटर उपग्रहों को ले जा रहा था, जिन्हें स्पेसएक्स द्वारा वाहन को मान्य करने के चल रहे प्रयासों के तहत कक्षा में स्थापित किया जाना था।

Open in App

SpaceX: एक के बाद एक लगातार दो विस्फोटों के बाद ‘स्पेसएक्स’ के विशाल रॉकेट ‘स्टारशिप’ का फिर से प्रक्षेपण किया गया जो असफल रहा। अमेरिका की निजी वांतरिक्ष और अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने मंगलवार शाम को ‘स्टारशिप’ का फिर से प्रक्षेपण किया, लेकिन यान नियंत्रण से बाहर हो गया और टूटकर अपने मुख्य उद्देश्यों से चूक गया। टेक्सास के दक्षिणी सिरे पर ‘स्पेसएक्स’ के प्रक्षेपण स्थल ‘स्टारबेस’ से 123 मीटर लंबे रॉकेट ने अपनी नौवीं ‘प्रायोगिक’ उड़ान भरी।

इस प्रयोग के बाद कई नकली उपग्रहों को छोड़ने की उम्मीद की थी, लेकिन यान का दरवाजा पूरी तरह से नहीं खुल सका और परीक्षण विफल हो गया। इसके बाद यान अंतरिक्ष में घूमते हुए अनियंत्रित होकर हिंद महासागर में गिरकर नष्ट हो गया। ‘स्पेसएक्स’ ने बाद में पुष्टि की कि अंतरिक्ष यान ‘‘अनिर्धारित’’ तरीके से टूटकर फट गया। कंपनी ने एक ऑनलाइन बयान में कहा, ‘‘टीम डेटा की समीक्षा करना जारी रखेगी और अगले परीक्षण की दिशा में काम करेंगी।’’

‘स्पेसएक्स’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उल्लेख किया कि पिछली दो बार की विफलताओं से सीख लेते हुए इस बार के परीक्षण में ‘‘बड़ा सुधार’’ किया गया था। पूर्व के परीक्षण में ‘स्टारशिप’ के यान का मलबा अटलांटिक के ऊपर जलकर नष्ट हो गया था। हालिया विफलता के बावजूद मस्क ने आगे और प्रक्षेपण का वादा किया।

मस्क की ‘स्टारशिप’ चंद्रमा और मंगल की यात्रा के लिए भेजी जाएगी और यह पहली बार है जब प्रक्षेपण में पुन:प्रयुक्त बूस्टर का इस्तेमाल किया गया था। ‘स्पेसएक्स’ के फ्लाइट कमेंटेटर डैन ह्यूट ने कहा, ‘‘एक समय पर बूस्टर से संपर्क टूट गया और यान टुकड़ों में टूटकर मैक्सिको की खाड़ी में जा गिरा, जबकि अंतरिक्ष यान हिंद महासागर की ओर बढ़ रहा था।

इसके बाद संभवत: ईंधन रिसाव के कारण अंतरिक्ष यान नियंत्रण से बाहर हो गया।’’ 

टॅग्स :SpaceXElon MuskRockets
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल