लाइव न्यूज़ :

Donald Trump-Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन से कभी भी मिलने को तैयार?, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यूक्रेन मुद्दे पर जल्द करे बात नहीं तो बैन लगाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2025 15:09 IST

Donald Trump-Vladimir Putin: संघर्ष कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है आपके पास एक समक्ष राष्ट्रपति नहीं था..., अगर होता तो युद्ध नहीं होता।

Open in App
ठळक मुद्देअगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता।पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छी और मजबूत समझ थी।

Donald Trump-Vladimir Putin: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से कभी भी मिलने को तैयार हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर रूस, यूक्रेन के मुद्दे पर बातचीत के लिए आगे नहीं आता है तो रूस पर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि अगर पुतिन बातचीत के लिए आगे नहीं आते हैं तो क्या अमेरिका रूस पर और भी प्रतिबंध लगाएगा तो ट्रंप ने कहा, ‘‘ऐसा ही लगता है।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘संघर्ष कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। मुझे लगता है आपके पास एक समक्ष राष्ट्रपति नहीं था..., अगर होता तो युद्ध नहीं होता।

अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में युद्ध कभी नहीं होता।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘रूस कभी यूक्रेन में नहीं जाता। पुतिन और मेरे बीच बहुत अच्छी और मजबूत समझ थी। ऐसा कभी नहीं होता। उन्होंने जो बाइडन का अनादर किया। उन्होंने लोगों का भी अनादर किया। वह स्मार्ट हैं। वह समझते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, पश्चिम एथिया में भी यह सब कभी नहीं होता क्योंकि ईरान काफी कमजोर था। ’’

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन से कभी भी मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी वह चाहेंगे, मैं उनसे मिलूंगा। लाखों लोगों की जान जा रही है जिनमें अधिकतर सैनिक हैं... यह एक भयानक स्थिति है। बहुत से लोग मारे जा चुके हैं और शहर तबाह हो चुके हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका यूक्रेन को हथियार भेजना जारी रखेगा, या वह जल्द ही यह बंद कर देगा, ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले को देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम मामले को देखेंगे। हम (वोलोदिमीर) जेलेंस्की से बात कर रहे हैं। हम बहुत जल्द राष्ट्रपति पुतिन से बात करने जा रहे हैं, और हम देखेंगे कि आगे क्या किया जाता है।’’ ट्रंप ने यह भी कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने उनसे कहा कि वे शांति चाहते हैं।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनयूक्रेनरूसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

विश्वPM मोदी और ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फ़ोन पर बातचीत हुई, होर्मुज़ की नाकेबंदी के मुद्दे पर हुई चर्चा

विश्वEarthquake in America: नेवादा के सिल्वर स्प्रिंग्स में 5.7 की तीव्रता से कांपी धरती, लोगों में दहशत

विश्व अधिक खबरें

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वह्यूगो-बाल्जाक और फॉरेंसिक जांच के आविष्कारक विडोक

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...