लाइव न्यूज़ :

"मैंने पुतिन को फोन किया", ट्रंप ने जेलेंस्की और पुतिन के बीच बैठक की प्लानिंग की शुरू

By अंजली चौहान | Updated: August 19, 2025 09:53 IST

Trump-Zelenski meeting: ट्रम्प ने कहा कि रूसी और यूक्रेनी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद ट्रम्प, पुतिन और ज़ेलेंस्की के साथ शिखर सम्मेलन होगा।

Open in App

Trump-Zelenski meeting: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए दोनों देशों के नेताओं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की के बीच आमने-सामने की बैठक की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साथ ही कहा कि अमेरिका यूरोपीय सुरक्षा गारंटी का समर्थन करेगा जिसका उद्देश्य वर्तमान संघर्ष समाप्त होने के बाद मॉस्को को अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर फिर से आक्रमण करने से रोकना है।

हालांकि, सुरक्षा गारंटी और शांति वार्ता की योजना के संबंध में अभी विस्तार से उन्होंने कुछ नहीं बताया। ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में ट्रंप, जेलेंस्की और अन्य यूरोपीय नेताओं के बीच सोमवार को एक लंबी बैठक हुई। इस बैठक के सामाप्त होने पर नेताओं ने उम्मीद जताई कि ट्रंप भीषण युद्ध को समाप्त कराने के अपने चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में तेज गति से काम कर सकते हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक का सबसे अहम नतीजा यह रहा कि अमेरिका ने सुरक्षा गारंटी प्रदान करने के वास्ते हमारे साथ काम करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है।’’

ट्रंप ने कहा कि वह जेलेंस्की और पुतिन के बीच बैठक की व्यवस्था में तेजी लाएंगे। उन्होंने सोमवार को जेलेंस्की और ब्रिटेन, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी और इटली के नेताओं के साथ-साथ यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष और नाटो प्रमुख के साथ हुई बातचीत के दौरान पुतिन से भी फोन पर बात की।

ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने राष्ट्रपति पुतिन को फोन किया और राष्ट्रपति पुतिन तथा राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच एक निश्चित स्थान पर बैठक की तैयारियां शुरू कीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उस बैठक के बाद, हम तीनों बैठक करेंगे जिसमें दोनों राष्ट्रपति और मैं शामिल होंगे...।’’ 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपव्लादिमीर पुतिनवोलोदिमीर जेलेंस्कीरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

कारोबारईरान-अमेरिका युद्धः WFH से लेकर ईंधन की बचत?, कैसे संकट से निकलने की कोशिश कर रहा भारत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO