लाइव न्यूज़ :

सीपीसी ने राष्ट्रपति चिनफिंग के 'केंद्रीय' नेता के दर्जे का बचाव किया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 14:43 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, 12 नवंबर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के ''केंद्रीय'' नेता के दर्जे का दृढ़ता से बचाव करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह राष्ट्र के लिए एक ''रीढ़'' की तरह हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि लोकतंत्र पर अमेरिका और पश्चिमी देशों का कोई ''विशेष एकाधिकार'' नहीं है।

बृहस्पतिवार को संपन्न हुई चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की चार दिवसीय पूर्ण बैठक में देश के राजनीतिक इतिहास में चिनफिंग के ''केंद्रीय'' नेता के दर्जे को पुख्ता करते हुए एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही अगले साल राष्ट्रपति चिनफिंग के रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए भी रास्ता साफ कर दिया गया है।

सीपीसी के नीति अनुसंधान निदेशक जियान जिनक्वान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चिनफिंग ''पार्टी के केंद्रीय, जन नेता और सेना के कमांडर के रूप में बेहद योग्य हैं। उनका नेतृत्व समय की पुकार, इतिहास की पसंद और लोगों की आकांक्षा है। उनके नेतृत्व में, पार्टी के पास एक सहारा होगा। वह देश की रीढ़ हैं।''

जियान ने कहा, ''लोकतंत्र पर पश्चिमी देशों का कोई विशेष एकाधिकार नहीं है। केवल पश्चिमी देश इसे परिभाषित या निर्धारित नहीं कर सकते। पश्चिम का चुनावी लोकतंत्र वास्तव में पूंजी द्वारा शासित है और यह वास्तविक लोकतंत्र का नहीं बल्कि अमीरों का खेल है। दुनिया के लोकतांत्रिक मॉडल एक जैसे नहीं हो सकते। यहां तक ​​​​कि लोकतंत्र के पश्चिमी रूप भी पूरी तरह से समान नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला