लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: अमेरिका में कोविड-19 ने ली सबसे ज्यादा जानें, 20,000 के पार पहुंची मृतकों की संख्या

By भाषा | Updated: April 12, 2020 13:26 IST

अमेरिका में कोविड-19 (COVID-19) से मरने वालों की संख्या 20,000 के पार पहुंच गई है, जिसकी वजह से अब अमेरिका इस महामारी के कारण होने वाली मौतों के मामले में इटली से आगे निकल गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब दनिया में कोविड-19 के कारण सर्वाधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं, जहां 20,597 लोगों की जान जा चुकी है।इटली में 19,468 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

वॉशिंगटन: अमेरिका में कोविड-19 (COVID-19) से मरने वालों की संख्या 20,000 को पार कर गई है। दुनिया भर में इस भयंकर महामारी के कारण होने वाली मौतों के मामले में अमेरिकाइटली से आगे निकल गया है। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार, यह जानकारी सामने आयी है। पिछले साल दिसंबर में चीन में उत्पन्न हुए घातक कोरोना वायरस (Coronavirus) अब तक दुनिया भर में एक लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है

अब दनिया में कोविड-19 के कारण सर्वाधिक मौतें अमेरिका में हुई हैं, जहां 20,597 लोगों की जान जा चुकी है। इस मामले में अमेरिका ने शनिवार को इटली को पीछे छोड़ दिया। इटली में 19,468 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में 5.3 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जो अगले चार देशों: स्पेन (1,63,027), इटली (1,52,271), जर्मनी (1,25,452) और फ्रांस (93,790) के मरीजों की कुल संख्या के लगभग बराबर है। मौतों के मामले में, अमेरिका और इटली के बाद स्पेन (16,606), फ्रांस (13,832) और ब्रिटेन (9,875) का नम्बर आता हैं। 

अमेरिका की आर्थिक राजधानी न्यूयॉर्क शहर दुनिया में कोरोना वायरस का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है, जहां शनिवार रात तक 8,627 लोगों की मौत हो चुकी थी और 1,80,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। करीब 83 लाख की आबादी वाला यह शहर अमेरिका की सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की है और सभी 50 राज्यों में आपदा की घोषणा का दी गई है। देश की 33 करोड़ आबादी में से 95 प्रतिशत से अधिक को घर में रहने का निर्देश दिया गया है। 

ट्रंप ने कोविड-19 से निपटने के लिये सशस्त्र बलों के 50,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है। सामाजिक मेलजोल कम करने जैसे कई उपायों को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। शुरुआत में, कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस टास्क फोर्स के सदस्यों ने कोविड-19 से एक से दो लाख लोगों की मौत की आशंका जतायी थी, लेकि अब उनका कहना है कि इन उपायों के सफल कार्यान्वयन के कारण मरने वालों की संख्या में कमी आ सकती है, अब इससे 60,000 लोगों की मौत की आशंका है। 

ट्रंप ने शनिवार रात फॉक्स न्यूज से कहा, 'हमारे देश के लोग बहुत कुछ कर चुके हैं। हमने इसे सही तरीके से लागू किया है।' इस बीच, ट्रंप ने कहा कि न्यूयॉर्क जैसे स्थानों में स्थिति में सुधार हो रहा है, जहां नए रोगियों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि हालात जल्द से जल्द ठीक हो जाए और सबकुछ फिर से शुरू हो जाए। विश्वभर में कोरोना वायरस के कारण 1,08,862 लोगों की जान जा चुकी है और 17 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाइटलीडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?