लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः अमेरिका में एक ही दिन में 884 लोगों की मौत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दे चुके हैं दो हफ्ते की चेतावनी

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 2, 2020 08:28 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दे चुके हैं कि आने वाले दो हफ्ते देश के लिए बहुत कठिन होने वाले हैं। उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस की महामारी के चलते कठिन दिनों के लिए तैयार रहने को कहा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में इस घातक वायरस के दो लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है।कोरोना से अमेरिका में एक ही दिन में 884 लोगों की मौतें हुई हैं।

वाशिंगटनः कोरोना वायरस को लेकर पूरे विश्व में हंगामा बरपा हुआ है। अमेरिका में इस घातक वायरस के दो लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इस बीच हैरान करने देने वाली खबर यह है कि अमेरिका में एक ही दिन में 884 लोगों की मौत हुई है, जो अबतक की एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय की ओर से दी गई है।  

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दे चुके हैं कि आने वाले दो हफ्ते देश के लिए बहुत कठिन होने वाले हैं। उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस की महामारी के चलते कठिन दिनों के लिए तैयार रहने को कहा। व्हाइट हाउस ने आने वाले दिनों में कोरोना वायरस से एक लाख लोगों की मौत होने की चेतावनी दी है। ट्रम्प की टिप्पणी कोरोना वायरस पर गठित व्हाइट हाउस कार्यबल की सदस्य डेबोराह ब्रिक्स द्वारा वास्तविक आंकड़ों के आधार पर तैयार आकलन के बाद आया है।

इसके मुताबिक अमेरिका में अगर 30 अप्रैल तक सामाजिक मेल मिलाप पर लगी रोक को सख्ती से लागू किया जाता है तब भी एक लाख से दो लाख लोगों की मौत हो सकती है। ब्रिक्स का मानना है कि अगर संक्रमण को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किए गए तो 15 से 22 लाख अमेरिकियों की जान जा सकती है। महामारी ने संयुक्त राज्य में कम से कम 4,475 लोगों ने निगल ली है। राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि इस लड़ाई में सफलता पूर्ण उपाय और सामूहिक बल, प्रेम और समर्पण से मिलेगी। सबसे महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक व्यक्ति में अपनी इच्छा और कार्रवाई से अमेरिका को बचाने और सबसे असुरक्षित लोगों की रक्षा करने की ताकत है। इसलिए हमें वास्तव में वह करना है जिसे हम सही मानते हैं। 

उन्होंने कहा है कि प्रत्येक नागरिक से कुर्बानी देने का आह्वान करता हूं। प्रत्येक कारोबार से हम राष्ट्रभक्ति का कर्तव्य पालन करने का आह्वान करते हैं। हर समुदाय मौलिक बदलाव कर रहा है कि हम कैसे रहें, कार्य करें और दैनिक जीवन में संवाद करें।  

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?