लाइव न्यूज़ :

स्पेन में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 838 लोगों की मौत, टूटा रिकॉर्ड, 6000 के पार हुई मरने वालों की संख्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2020 16:22 IST

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 838 लोगों की मौत हुई है, जो देश के लिये एक नया रिकॉर्ड है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्पेन में अबतक 78,797 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।इस प्रकार देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमितों की संख्या में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

स्पेन में कोरोना महामारी का कहर जारी है। यहां मरने वालों की संख्या में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से 838 लोगों की मौत हुई है, जो देश के लिये एक नया रिकॉर्ड है। इसके साथ ही देश में इस संक्रमण से मरने वालों की तादाद 6,528 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्पेन में अबतक 78,797 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमितों की संख्या में 9.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कोरोना वायरस से इटली के बाद स्पेन दूसरा देश है जहां पर सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

इससे पहले स्पेन में कोरोना वायरस महामारी से पिछले 24 घंटों में 832 लोगों की मौत होने के बाद इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या शनिवार को 5,600 से अधिक हो गई।

अधिकारियों का मानना है कि देश में यह महामारी अपने चरम पर पहुंचती प्रतीत होती है। इस बीच, सरकार ने बताया कि वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 72 हजार से अधिक हो गई है।पूरी दुनिया में इटली के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से सर्वाधिक मौत हुई हैं। इटली में इस वायरस से 5,690 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में 72 हजार 248 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, स्पेन में रोजाना आठ हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं लेकिन नए संक्रमण के मामलों में कमी आने के संकेत दिख रहे हैं।

 

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला