लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पाकिस्तान में धड़ल्ले से हो रही राशन की कालाबाजारी, पीओके के लोगों को नहीं मिल रहा खाने का सामान

By गुणातीत ओझा | Updated: April 2, 2020 11:06 IST

पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे वक्त में लोगों की मदद करने के बजाय पाक में इमरान सरकार लोगों की मुश्किल बढ़ा रही है। लोगों को सस्ते दाम में मिलने वाला राशन कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपाक अधिकृत कश्मीर में इमरान सरकार के नुमाइंदे धड़ल्ले से कर रहे राशन की कालाबाजारी, लोगों को नहीं मिल पा रही सरकारी मददपाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने की खबरें आ रही हैं, दो-दो दिन तक इंतजार के बाद भी जरूरतमंदों को नहीं मिल रही मदद

पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस के संकट के बीच पाकिस्तान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे वक्त में लोगों की मदद करने के बजाय पाक में इमरान सरकार लोगों की मुश्किल बढ़ा रही है। लोगों को सस्ते दाम में मिलने वाला राशन कीमत से कई गुना ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा है। ताजा मामला पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक वहां के नागरिकों को सरकारी राशन भी प्राइवेट दुकानों से खरीदना पड़ रहा है। पीओके के एक नागरिक ने कहा कि उनकी आंखों के सामने सरकारी राशन निजी दुकानदारों को बेच दिया जा रहा है और उन्हें कोई भी सरकारी मदद नहीं मिल पा रही है।

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर में स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबों के लिए राहत सामग्री पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा खुदरा स्टोरों को बेची जा रही है। एक स्थानीय ने तगा, "आटे से भरा एक ट्रक आया, लेकिन हमें कहा गया कि हम बाजार जाएं और वहां से खरीदारी करें। ये लोग धोखाधड़ी कर रहे हैं"।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव

पाकिस्तान सरकार कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे अल्पसंख्यकों को सताने में लगी है। पाकिस्तान में मौजूद अल्पसंख्यकों ने सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। हिंदू और ईसाई समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया है कि सिंध प्रांत के साथ ज्यादती की जा रही है। लोगों ने दर्द बयां किया कि यहां रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अधिकारी राशन नहीं दे रहे हैं। एक हिंदू स्थानीय का कहना है, 'लॉकडाउन के दौरान अधिकारी हमारी मदद नहीं कर रहे हैं, हमें राशन भी नहीं दिया जा रहा है क्योंकि हम अल्पसंख्यक समुदाय का हिस्सा हैं।' 

एएनआई न्यूज एजेंसी ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहने वाले ईसाई बिरादरी के स्टीफन का दर्द साझा किया है। स्टीफन पाकिस्तान की सरकार पर दो आंख करने का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि हमारे समुदाय के लोगों तक राशन नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आज दूसरा हफ्ता है हम घरों में कैद है। मुस्लिम लोग हमसे वोट मांगने आ जाते हैं पर हमसे आज तक ये नहीं पूछा की हमारे घर में राशन है या नहीं। हमारे पास एक वीडियो आई है जिसमें सैलानी वालों ने बोला है कि ईसाइयों को कोई राशन नहीं दिया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला