लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown: यूरोप के 19 देशों के समूह ‘यूरोजोन’ बदहाल, 7.5 प्रतिशत की दर से गिर रही है अर्थव्यवस्था

By भाषा | Updated: April 23, 2020 18:08 IST

भारत ही नहीं विश्व के कई देश में लॉकडाउन है। यूरोप के कई देशों की स्थिति खराब है। लॉकडाउन के कारण यूरोप के 19 देशों के समूह ‘यूरोजोन’ की अर्थव्यवस्था में गिरावट जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देयूरोजोन का खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) अप्रैल में गिर कर 13.5 के न्यूनतम स्तर पर आ गया। इससे पहले मार्च में पीएमआई 29.7 रहा था। यह 20 साल से अधिक समय का सबसे निचला स्तर है।

लंदनः आर्थिक आंकड़ों का सर्वेक्षण करने वाली एजेंसी आईएचएस मार्किट के अनुसार लॉकडाउन के कारण यूरोप के 19 देशों के समूह ‘यूरोजोन’ की अर्थव्यवस्था में प्रति तिमाही 7.5 प्रतिशत की दर से गिरावट आ रही है। आईएचएस मार्किट ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूरोजोन का खरीद प्रबंध सूचकांक (पीएमआई) अप्रैल में गिर कर 13.5 के न्यूनतम स्तर पर आ गया।

इससे पहले मार्च में पीएमआई 29.7 रहा था। यह 20 साल से अधिक समय का सबसे निचला स्तर है। वर्ष 2009 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान पीएमआई का न्यूनतम स्तर 36.2 था। पीएमआई का 50 से कम रहना आर्थिक गतिविधियों में गिरावट का संकेत माना जाता है।अप्रैल में पीएमआई के मात्र 13.5 रहने से पता चलता है कि यूरोजोन में बड़ी गिरावट आने वाली है।

आईएचएस मार्किट के मुख्य अर्थशास्त्री क्रिस विलियमसन ने कहा, ‘‘‘कोरोना वायरस महामारी की रोक-थाम के लिये घर से निकलने पर पाबंदी बड़े हिस्सों में जारी रहने के अनुमान हैं। ऐसे में दूसरी तिमाही में गिरावट हाल के तिहास की सबसे बड़ी गिरावट होगी।’’ उन्होंने कहा कि मौजूदा गति के अनुसार, यूरोजोन की अर्थव्यवस्था तिमाही आधार पर 7.5 प्रतिशत की दर से सिकुड़ रही है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में लॉकडाउन लागू है। यूरोपीय संघ के नेता बृहस्पतिवार को डिजिटल माध्यम से बैठक करने वाले हैं, जिसमें 540 अरब यूरो यानी करीब 587 अरब डॉलर के वित्तीय राहत पैकेज की पेशकश के अनुमान हैं। यूरोपीय संघ के संस्थान व सदस्य देश पहले ही करीब 3,300 अरब यूरो यानी करीब 3,600 अरब डॉलर के उपायों की घोषणा कर चुके हैं।

पीएमआई सर्वे के अनुसार, लॉकडाउन के कारण सेवा क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेस्तरां से लेकर यात्रा और पर्यटन जैसे क्षेत्र बदहाल हो गये हैं। वैश्विक मांग कम होने तथा आपूर्ति श्रृंखला के बाधिक हो जाने के कारण विनिर्माण क्षेत्र भी प्रभावित हो चुका है। इसके कारण आने वाले समय में यूरोजोन में बेरोजगारी के तेजी से बढ़ने की आशंका है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनजर्मनीफ़्रांसअमेरिकाब्रिटेनइटली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे