लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: दुनियाभर में कोरोना वायरस से 40,656 मौतें, संक्रमितों की संख्या पहुंची सवा आठ लाख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 22:29 IST

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मौतें थम नहीं रही हैं। इस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या सवा आठ लाख के करीब पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में कोरोना वायरस से मौतें थम नहीं रही हैं। इस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या सवा आठ लाख के करीब पहुंच गई है।इसी के साथ चौंकाने वाली बात यह है कि इस वायरस के मरने वालों की संख्या 40 हजार से ज्यादा हो गई है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस से मौतें थम नहीं रही हैं। इस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या सवा आठ लाख के करीब पहुंच गई है। इसी के साथ चौंकाने वाली बात यह है कि इस वायरस के मरने वालों की संख्या 40 हजार से ज्यादा हो गई है।

इंटरनेट पर उपलब्ध कोरोना वायरस मामलों की जानकारी देने वाले ट्रेकर के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक इस वायरस से 40,656 रोगियों की मौत हो चुकी थी। हालांकि, इस दौरान 1 लाख 74 हजार 359 लोग कोरोना वायरस से स्वस्थ भी हो चुके हैं।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, ब्रिटेन में मंगलवार को कोरोना वायरस से 381 लोगों की मौत हो गई। इस घातक विषाणु से रोजाना होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट किया, “30 मार्च को अपराह्न पांच बजे तक (अंतरराष्ट्रीय मानक समयानुसार अपराह्न चार बजे) ब्रिटेन में अस्पताल में भर्ती लोगों में से 1,789 लोगों की मौत हो चुकी है।”

सोमवार को मृतकों का संख्या 1,408 थी। एनएचएस इंग्लैंड ने एक वक्तव्य में कहा कि मृतकों में 19 से 98 वर्ष की उम्र के लोग शामिल थे और 28 मरीजों को पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला