लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोन का कहर, 254 नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या हुई 5038, अब तक 86 की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2020 16:17 IST

देश में लगे तीन सप्ताह से अधिक के लॉकडाउन के बावजूद नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन मंगलवार को समाप्त होने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में लगे तीन सप्ताह से अधिक के लॉकडाउन के बावजूद नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है।स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्जा ने कहा है कि लॉकडाउन पूरी तरह से हटा दिए जाने पर मामले काफी बढ़ सकते हैं। 

इस्लामाबाद:पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 254 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 5,038 पहुंच गई है, जबकि 14 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 86 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि 1,026 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 37 की हालत गंभीर है। उसमें कहा गया कि पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में, कोविड-19 के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या 86 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि एक दिन में कोरोना वायरस के 254 नए मामले सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 5,038 तक पहुंच गई है। इनमें से पंजाब में 2,425 मामले, सिंध में 1,318, खैबर-पख्तूनख्वा (केपी) में 697, बलूचिस्तान में 228, गिलगित-बाल्टिस्तान में 216, इस्लामाबाद में 119 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 35 मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में लगे तीन सप्ताह से अधिक के लॉकडाउन के बावजूद नए मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन मंगलवार को समाप्त होने जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को फैसला किया जाएगा कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए या नहीं। लॉकडाउन बढ़ाए जाने की संभावना बहुत अधिक है। स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्जा ने कहा है कि लॉकडाउन पूरी तरह से हटा दिए जाने पर मामले काफी बढ़ सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला