लाइव न्यूज़ :

चीन ने पेगासस स्पाइवेयर जासूसी की 'निंदा' की

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:24 IST

Open in App

बीजिंग, 22 जुलाई चीन ने बृहस्पतिवार को साइबर निगरानी कवायद की "कड़ी निंदा" की और इसे व्यापक साइबर सुरक्षा खतरे के हिस्से के रूप में सभी देशों के लिए आम चुनौती करार दिया।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने एक वैश्विक मीडिया समूह की जांच रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह टिप्पणी की। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल स्थित एनएसओ समूह के पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल दुनिया भर में पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राजनीतिक असंतुष्टों की जासूसी के लिए किया जा रहा है।

झाओ ने यहां मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "अगर यह सच है, तो चीन इसकी कड़ी निंदा करता है।" उन्होंने कहा, "साइबर निगरानी सभी देशों के लिए व्यापक साइबर सुरक्षा खतरे के हिस्से के रूप में आम चुनौती है।" उन्होंने कहा कि सभी देशों को परस्पर सम्मान, समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर काम करना चाहिए तथा खतरों का जवाब देने के लिए बातचीत और सहयोग में शामिल होना चाहिए।

उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा, "अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चीन को काल्पनिक नामों से बदनाम कर रहा है... अधिकतर साइबर हमले अमेरिका से होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला