लाइव न्यूज़ :

कनाडा, अमेरिका महामारी के कारण लगी यात्रा पाबंदी में ढील दे रहे

By भाषा | Updated: July 6, 2021 11:21 IST

Open in App

टोरंटो, छह जुलाई (एपी) कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर कनाडा और अमेरिका के बीच यात्रा को लेकर लगी पाबंदी में सोमवार से कुछ कनाडा वासियों के लिए ढील दी जा रही है और प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि सीमाएं पूरी तरह से खोलने के संबंध में अगले कुछ सप्ताह में योजना की घोषणा की जाएगी।

कनाडा के जिन नागरिकों और स्थायी निवासियों ने देश में स्वीकृत टीके की सभी खुराकें ले ली हैं, उन्हें मार्च 2020 से अनिवार्य किए गए 14 दिन के पृथक-वास में नहीं रहना होगा। हवाई यात्रा के पात्र लोगों को भी देश में तीन दिन सरकार द्वारा स्वीकृत होटल में नहीं बिताना होगा।

हालांकि कनाडा और अमेरिका के बीच पर्यटन समेत सभी गैर जरूरी यात्राओं पर 21 जुलाई तक पाबंदी जारी रहेगी। ट्रूडो ने कहा कि पाबंदियों में ढील सीमाएं खोलने की दिशा में एक ‘‘बड़ा कदम’’ है।

उन्होंने सॉल्ट स्टे में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आने वाले सप्ताह में हम सीमाएं खोलने के संदर्भ में और नए कदम देखेंगे। हम लोग यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोविड-19 के मामले फिर से नहीं बढ़ें क्योंकि कोई भी इतने बलिदान और इतना कुछ गंवाने के बाद फिर से पाबंदियों की ओर लौटना नहीं चाहता।’’

ट्रूडो ने कहा कि वह समझते हैं कि सीमाएं खुलने का लोग कितनी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन ध्यान रहे कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और ‘‘चीजें अभी भी सामान्य नहीं हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब