लाइव न्यूज़ :

अरकंसास जूनियर हाई स्कूल में गोलीबारी में घायल लड़के की मौत

By भाषा | Updated: March 4, 2021 12:03 IST

Open in App

पाइन ब्लाफ (अमेरिका) चार मार्च (एपी) अमेरिका के अरकंसास में एक जूनियर हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में घायल 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई।

पाइन ब्लाफ पुलिस के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट डेविड डीफूर ने बुधवार रात लड़के की मौत की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि लड़के के परिवार और ‘वॉटसन चैपल जूनियर हाई स्कूल’ ने बच्चे की पहचान डेयलन बर्नेट के तौर पर की है। लिटिल रॉक के ‘अरकंसास चिल्ड्रेन हॉस्पिटल’ के आईसीयू में दो दिन तक भर्ती रहने के बाद उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि यह घटना ‘वॉटसन चैपल जूनियर हाई स्कूल’ में सोमवार सुबह करीब दस बजे हुई। आरोपी छात्र घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया था, लेकिन उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया गया। हत्या का मामला अभी तक दर्ज नहीं किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि उनका मानना है कि गोलीबारी उसे निशाना बनाकर ही की गई थी, लेकिन इसके पीछे के मकसद का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

भारतMP Rajya Sabha: एक सीट, 'अनेक' जातियां; दिग्गी के 'दलित कार्ड' ने कांग्रेस में छेड़ा 'जातिगत गृहयुद्ध'

भारतBihar: सम्राट चौधरी को 24वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल ने दिलाई शपथ, मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजरें

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

पूजा पाठAmarnath Yatra 2026: आज से शुरू हुए अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन, जानें CHC नियम और आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा

विश्वअगले 2 दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है अमेरिका-ईरान वार्ता, बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप