लाइव न्यूज़ :

भारतीय छात्र का पार्थिव शरीर अगले सप्ताह चीन से स्वदेश वापस लाया जाएगा

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:02 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, पांच अगस्त चीन में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 20 वर्षीय भारतीय छात्र अमन नागसेन का पार्थिव शरीर अगले सप्ताह स्वदेश भेजे जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बीजिंग में यह जानकारी दी। चीन के तियानजिन शहर में गत माह के अंत में एक विदेशी छात्र ने नागसेन की हत्या कर दी थी।

बिहार के गया जिला निवासी अमन नागसेन तियानजिन फॉरेन स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में कारोबार प्रबंधन का छात्र था। वह 29 जुलाई को मृत पाया गया था।

इस मामले की जांच कर रहे सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात के लिए भारतीय दूतावास के एक अधिकारी बीजिंग से करीब 100 किलोमीटर दूर तिनजियान गए थे जोकि वापस लौट आए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, पार्थिव शरीर को वापस भारत भेजने के लिए एक वाणिज्यिक एजेंसी को मृत्यु प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक कागजात जारी किए गए हैं। ये एजेंसी छात्र के पार्थिव शरीर को किसी अन्य देश से होते हुए भारत भेजे जाने की तैयारी कर रही है क्योंकि वर्तमान में भारत-चीन के बीच सीधी उड़ानों का संचालन बंद है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि भारतीय छात्र की हत्या की गई थी और इस सिलसिले में एक विदेशी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, आरोपी की नागरिकता और हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी साझा नहीं की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला