लाइव न्यूज़ :

बाइडन 78 वर्ष के हुए, अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे

By भाषा | Updated: November 20, 2020 13:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 नवम्बर (एपी) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को 78 वर्ष के हो गए। दो महीने बाद वह अमेरिका की बागडोर ऐसे समय संभालेंगे जब उनके समक्ष देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट, बेरोजगारी और नस्लीय अन्याय पर लगाम लगाने की चुनौती होगी।

बाइडन को इन मुद्दों से निपटने के साथ ही अमेरिकियों को यह दिखाना भी होगा कि उम्र केवल एक संख्या है और वह पद की जिम्मेदारियों को निभाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

बाइडन देश के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। इससे पहले सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन थे। उन्होंने 1989 में जब राष्ट्रपति पद छोड़ था तो उनकी आयु 77 वर्ष और 349 दिन थी।

बाइडन यह यकीन दिलाने को उत्सुक होंगे कि उनमें सेवा का जोश है।

रटगर्स विश्वविद्यालय के राजनीतिक विशेषज्ञ रॉस बेकर ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है कि वह और उनके कर्मी खुद को शुरुआत में ही उस स्थिति में रखें जिसमें वह अपनी मजबूती दिखा सकें। उन्हें अमेरिकियों को यह विश्वास दिलाना है कि वह शारीरिक और मानसिक रूप से इस पद के लिए उपयुक्त हैं।’’

राष्ट्रपति पद के चुनाव के पूरे अभियान के दौरान 74 वर्षीय ट्रंप ने इसको लेकर तर्क देने का कोई मौका नहीं चूका कि देश का नेतृत्व करने के लिए बाइडन में मानसिक तीक्ष्णता की कमी है। इसे लेकर बाइडन के समर्थक चिंतित भी हुए कि ट्रंप बाइडन के बारे में देश के लोगों में गलत संदेश दे रहे हैं।

बाइडन के चिकित्सक डा. केविन ओ'कॉनर ने गत दिसम्बर में जारी एक चिकित्सकीय रिपोर्ट में उन्हें ‘‘पूरी तरह से स्वस्थ तथा राष्ट्रपति के कर्तव्यों को सफलतापूर्वक निष्पादित करने के लिए फिट बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO