लाइव न्यूज़ :

सीडीसी के यात्रा से बचने के परामर्श के बावजूद बाइडन ने की डेलावेयर की यात्रा

By भाषा | Updated: February 6, 2021 11:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, छह फरवरी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के मद्देनजर अमेरिका में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की लोगों से यात्रा से बचने की अपील के बावजूद देश के राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ समय बिताने के लिए शुक्रवार को डेलावेयर स्थित अपने घर गए।

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा है कि बाइडन की यात्रा आम जन की यात्रा की तुलना में बहुत कम जोखिम भरी थी। बाइडन ने राष्ट्रपति के रूप में ‘एयर फोर्स वन’ में पहली बार यात्रा की। अमेरिकी राष्ट्रपति यात्रा के लिए ‘एयर फोर्स वन’ विमान का इस्तेमाल करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकियों से वाणिज्यिक एवं सावर्जनिक वाहनों से यात्रा से बचने को कहा गया है, जबकि राष्ट्रपति ‘एयर फोर्स वन’ से यात्रा करते है, जो अपेक्षाकृत अत्यंत कम जोखिम भरी है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, ‘‘अमेरिका में कोई भी राष्ट्रपति, भले ही वह रिपब्लिकन पार्टी से हो या डेमोक्रेटिक पार्टी से, यात्रा के लिए निजी विमान एयर फोर्स वन का इस्तेमाल करता है।’’

इसके अलावा बाइडन ने कोरोना वायरस टीके की दूसरी खुराक तीन सप्ताह से भी अधिक समय पहले ले ली थी।

सीडीसी ने सलाह दी है कि जो लोग यात्रा करना चाहते हैं, यदि वे टीकाकरण के योग्य हैं, तो वे पहले टीका लगवाएं और दूसरी खुराक लेने के दो सप्ताह बाद यात्रा करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?