लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं : भारतीय राजदूत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 07:27 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 27 जनवरी अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी साझा मूल्यों पर बनी है और वे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

संधू ने गणतंत्र दिवस पर अपने संबोधन में कहा,‘‘ इन सब में, भारतीय-अमेरिकी समुदाय अमेरिका के साथ हमारे संबंधों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।’’’

राजदूत ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि समुदाय दोनों देशों को पास लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जारी रखेगा।

संधू ने कहा, ‘‘ हम राष्ट्रपति जोसेफ बाइडन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस नीत नए प्रशासन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी लोकतंत्र, बहुलवाद और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों की नींव पर बनी है। अंतरिक्ष से लेकर नैनोटेक्नॉलॉजी, हिंद-प्रशांत से लेकर जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य देखभाल से लेकर शिक्षा और आईटी तक.... इस बात को मान्यता मिली है कि हमारी साझेदारी से सिर्फ हमारे दो राष्ट्रों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को फायदा हो सकता है।’’

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई पर संधू ने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों ने टीके विकसित कर लिए हैं और अब व्यापक स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत में, हम दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहे हैं। भारत सरकार ने इस बात का भी खासतौर पर ध्यान रखा है कि भारत में बनें टीके अन्य देशों, हमारे पड़ोसी देशों, दोस्तों और साझेदारों को भी मिलें।’’

भारत के 72वें गणतंत्र दिवस का समारोह कोविड-19 के कारण ऑनलाइन आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के सैकड़ों भारतीय-अमेरिकियों ने शिरकत की।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के संबोधन को भी यहां चलाया गया।

इस दौरान कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें रिचमेंड के ‘गंधर्व स्कूल ऑफ म्यूज़िक’ के छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO