लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन सरकार की आलोचना करने वाले एंकर को बीबीसी ने किया निलम्बित

By शिवेंद्र राय | Updated: March 11, 2023 20:11 IST

ब्रिटेन की नई कंजर्वेटिव सरकार का प्रयास है कि छोटी नावों द्वारा इंग्लिश चैनल पार करके आने हजारों प्रवासियों को रोका जाए और उन्हें रवांडा जैसी अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया जाए। गैरी लिनेकर ने सरकार की इस शरण नीति की आलोचना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीबीसी ने अपने मशहूर एंकर गैरी लिनेकर को निलम्बित किया गैरी लिनेकर ने सरकार की शरण नीति की आलोचना की थीअवैध प्रवासियों को रोकने की योजना की तुलना नाजी तौर तरीकों से की थी

नई दिल्ली: बीबीसी ने  ब्रिटिश सरकार की नई आव्रजन नीति (शरण नीति) की आलोचना करने के कारण अपने होस्ट गैरी लिनेकर को निलम्बित कर दिया है। गैरी लिनेकर इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी हैं। सरकार की आव्रजन नीति की आलोचना करने के कारण बीते शुक्रवार, 10 मार्च को गैरी लिनेकर को अपना फुटबॉल शो पेश करने से मना कर दिया गया। 

62 वर्षीय गैरी लिनेकर बीबीसी के ‘मैच ऑफ द डे’ कार्यक्रम के एंकर थे। ब्रिटिश सरकार की नई आव्रजन नीति को गलत बताते हुए गैरी लिनेकर ने टिवटर पर लिखा था कि ब्रिटिश गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन नावों पर इंग्लिश चैनल पार कर शरण के लिए आने वालों को रोकने जर्मन नाजी युग की याद दिलाने वाली भाषा का उपयोग कर रही हैं। गैरी लिनेकर ने आगे कहा था कि हम अन्य प्रमुख यूरोपीय देशों की तुलना में बहुत कम शरणार्थियों को लेते हैं।

गैरी लिनेकर की इस टिप्पणी के बाद बीबीसी ने उन्हें अपने बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम की एंकरिंग से हटा दिया। इस संबंध में बीबीसी की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया जिसमें कहा गया कि  ‘मैच ऑफ द डे’ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगा, लेकिन इसमें एंकर नहीं होगा और ना ही कमेंट्री होगी। हालांकि बीबीसी के इस निर्णय के बाद सोश मीडिया पर इस कदम की आलोचना भी हो रही है।

बता दें कि इंग्लैंड की राष्ट्रीय फ़ुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान गैरी लिनेकर साल  1986 के विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी थे। उनके कार्यक्रम ‘मैच ऑफ द डे’ को भी ब्रिटेन में खूब पसंद किया जाता था। 

गैरी लिनेकर को उनकी टिप्पणी के लिए निलम्बित करने के बाद बीबीसी की तरफ से कहा गया कि उनकी सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी संस्थान के दिशा निर्देशों की उल्लंघन है। बीबीसी की तरफ से ये भी कहा गया कि गैरी लिनेकर को राजनीतिक मुद्दों पर पक्ष लेने से बचना चाहिए। 

बता दें कि ब्रिटेन की नई कंजर्वेटिव सरकार का प्रयास है कि छोटी नावों द्वारा इंग्लिश चैनल पार करके आने हजारों प्रवासियों को रोका जाए और उन्हें रवांडा जैसी अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया जाए। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सनक ने भी  हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया कि उनकी सरकार का प्रयास नावों से अवैध प्रवासियों को ब्रिटेन लाकर मुनाफा कमाने वाले आपराधिक गिरोहों को तोड़ने का है।

टॅग्स :BBCऋषि सुनकRishi SunakUN
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता